Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वच्छ शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर धकेलते परिजन, सिस्टम हुआ बेनकाब

स्वच्छ शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : ट्रैफिक के बीच स्ट्रेचर धकेलते परिजन, सिस्टम हुआ बेनकाब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एमवाय अस्पताल के बाहर का है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहियों वाले स्ट्रेचर पर सड़क पार कराते हुए अस्पताल की ओर ले जाती दिखाई दे रही हैं।

     

    स्ट्रेचर धकेलते हुए एमवाय अस्पताल पहुंचे -

    वीडियो में नजर आता है कि दोनों महिलाएं, जो संभवतः मरीज की परिजन हैं, भारी ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से स्ट्रेचर धकेलते हुए एमवाय अस्पताल पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को सड़क पर ही अगले गेट तक ले जाना पड़ा। पूरी घटना करीब एक मिनट 21 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड हुई है।वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। यदि स्ट्रेचर अस्पताल का है तो वह परिसर से बाहर सड़क तक कैसे पहुंचा और ऐसी क्या स्थिति बनी कि परिजनों को खुद मरीज को इस तरह अस्पताल तक लाना पड़ा।

    सुविधाओं को लेकर सवाल  

    यह वीडियो इंस्टाग्राम पर इंदौर निवासी संदीप मीणा द्वारा ‘इंदौर अपडेट’ नामक पेज पर साझा किया गया है। उनके अनुसार यह घटना 13 फरवरी दोपहर 1:39 बजे की है, जिसे 16 फरवरी की शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, अस्पताल के बंद गेट, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।  

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts