इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के बाद यू-ट्यूब पर खोजा उसकी आत्मा से बात करने का तरीका

इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या के बाद यू-ट्यूब पर खोजा उसकी आत्मा से बात करने का तरीका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर — एमबीए छात्रा की हत्या के बाद आरोपी छात्र की मानसिक स्थिति असामान्य होती चली गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या करने के बाद भी वह छात्रा को भुला नहीं पा रहा था और उसकी आत्मा से बात करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेने लगा। आरोपी मुंबई पहुंचा और वहां यू-ट्यूब पर आत्मा से संपर्क करने के तरीके खोजकर सुनसान जगह पर टोना-टोटका भी किया।

    यू-ट्यूब पर आत्मा से बात करने से जुड़े वीडियो देखे लगा
      

    द्वारकापुरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी पीयूष धामनोदिया से पूछताछ के दौरान वह कई बार भावुक होकर रोने लगा और छात्रा से बात कराने की जिद करता रहा। पुलिस ने उसे समझाया कि छात्रा की मौत हो चुकी है और अब कुछ संभव नहीं है। इसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने शराब पी और फिर मुंबई चला गया, लेकिन वहां भी छात्रा की याद उसे लगातार परेशान करती रही। इसी दौरान उसने यू-ट्यूब पर आत्मा से बात करने से जुड़े वीडियो देखे और नाला सोपारा क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर कथित धार्मिक क्रिया करने लगा। इसके लिए उसने कुंकुम, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार का सामान खरीदा। छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी पहले से उसके पास थी, जिन्हें रखकर उसने वीडियो में बताए तरीके से क्रिया की, ताकि छात्रा सपने में आकर उससे बात करे। थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।

    मुंबई में उसने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया  

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जनकपुरी (मंदसौर) निवासी आरोपी हत्या के बाद ट्रेन से मुंबई भाग गया था। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार आरोपी ने ट्रेन में बैठने के बाद छात्रा के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में साझा किया और उसी मोबाइल से व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया। परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने छात्रा के फोन से घर न आने के संदेश भी भेजे। बाद में मुंबई में उसने मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। अब पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए आरोपी को मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के कमरे की चाबी अभी तक बरामद नहीं हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने फूटी कोठी चौराहे के पास चाबी फेंक दी थी, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts