Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्री की गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग सहित 6 लोग घायल

राज्यमंत्री के काफिले की एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
मंत्री की गाड़ी ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग सहित 6 लोग घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में गुरुवार शाम राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले की एक गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 7 लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण डॉक्टरों ने पैर काटने की सलाह दी है।

    सामान लेकर घट लोट रहे थे बुजुर्ग 

    जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तिराहे के पास हुआ। घायल बुजुर्ग साहब सिंह (70) को गंभीर चोटें आई हैं। वह दिवाली का सामान लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी गौरीहार मार्ग के पास मंत्री के काफिले की कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मंत्री के कफिले ने मारी टक्कर

    घायलों को तुरंत लवकुशनगर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद साहब सिंह को जिला अस्पताल छतरपुर और फिर गंभीर हालत के कारण ग्वालियर रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार उस समय बरहा गांव में दशहरा मिलन समारोह से लौट रहे थे, तभी काफिले के पीछे चल रहे एक वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

    जांच में जुटी पुलिस 

    लवकुशनगर के एसडीओपी नवीन दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी, जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया। पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, जिस पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और जांच शुरू कर दी है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts