Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Budget 2026 :श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ रुपए का बजट, पुलिस में 22 हजार पदों पर होगी भर्ती

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट स्पीच में कहा कि मध्य प्रदेश दाल उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है, जबकि गेहूं और तिलहन उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
श्रम विभाग के लिए 1 हजार 335 करोड़ रुपए का बजट, पुलिस में 22 हजार पदों पर होगी भर्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    02:15 PM 18/02/26

    • सरकार ने लाडली लक्ष्मी के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान

    02:00 PM 18/02/26

    • खेल एवं युवा कल्याण के लिए 815 करोड़ का प्रावधान किया गया

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहव यादव सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश करना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य “हर हाथ को काम और हर युवा को रोजगार” देना है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट PM के सपनों को साकार करने की दिशा में तैयार किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    बजट लाइव अपडेट्स...

    • खेल एवं युवा कल्याण के लिए 815 करोड़ का प्रावधान किया गया
    • सरकार ने लाडली लक्ष्मी के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान
    • लाडली बहना के लिए 23,882 करोड़ रुपए देगी सरकार
    • नारी कल्याण के लिए 1,27.555 करोड़ के प्रावधान प्रस्तावित है
    • 860 करोड़ ग्रामीण जीविका मिशन के लिए
    • पर्यटन के लिए 900 करोड़ प्रस्तावित 
    • तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़ तीर्थ दर्शन योजना के लिए।
    • 2055 करोड़ धर्मस्व कार्य के लिए प्रस्तावित
    • पुलिस में 22 हजार पदों पर होगी भर्ती

    हर नारी को न्याय सुनिश्चित करना- सरकार का एजेंडा

    जगदीश देवड़ा ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि “हर नारी को न्याय” सुनिश्चित करना भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश देश के तीसरे सबसे बड़े युवा प्रदेशों में शामिल है और ऐसे में युवाओं के हाथों को काम देना सरकार का दृढ़ संकल्प है।

    Uploaded media
    Uploaded media

    किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे

    मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में 3000 करोड़ रुपये की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी और किसानों की बिजली पर निर्भरता कम होगी।

    वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत घटाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

    दाल उत्पादन में MP का पहला स्थान

    वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट स्पीच में कहा कि मध्य प्रदेश दाल उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है, जबकि गेहूं और तिलहन उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संतरा, धनिया और लहसुन के उत्पादन में भी अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों को खेतों में उत्पादन से लेकर बाजार में विक्रय तक हर स्तर पर सहायता प्रदान कर रही है, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और उनकी आय में लगातार वृद्धि हो।

    सीएम डॉ. मोहन यादव की मंत्रियों संग तस्वीरें

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts