Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब सब नॉर्मल...सीएम, भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद नरोत्तम बोले- मैं नाराज नहीं, पार्टी का निर्णय शिरोधार्य

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं, पार्टी का निर्णय शिरोधार्य है।
Follow on Google News
सीएम, भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद नरोत्तम बोले- मैं नाराज नहीं, पार्टी का निर्णय शिरोधार्य
भोपाल। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।

भोपाल। दतिया सीट पर टिकट कटने के बाद भोपाल पहुंचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान दतिया में हुए बवाल के बाद चुनावी प्रबंधन पर चर्चा हुई। नरोत्तम ने कहा कि पार्टी का निर्णय शिरोधार्य है। वह पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के साथ नामांकन जमा कराने जाएंगे और चुनाव प्रचार भी करेंगे।

सीएम हाउस में लंबी चर्चा

 सत्ता-संगठन के बुलावे पर नरोत्तम शनिवार शाम को भोपाल पहुंचे थे। रात को सीएम हाउस पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लंबी चर्चा की। उन्होंने मीडिया से चर्चा में स्पष्ट किया कि मेरी किसी से कोई नाराजी नहीं है। जिले में इस्तीफा देने वाले कार्यकतार्ओं को समझाएंगे। 

 

शुक्रवार शाम से हुआ था बवाल

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद दतिया में उपद्रव शुरू हो गया था। नरोत्तम के बजाए आशुतोष की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद नाराज समर्थकों ने उपद्रव और चक्काजाम कर दिया था। जिले के पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए थे। रात भर कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रही। शनिवार को भी दोपहर तक बवाल मचा रहा।

ये भी पढ़ें: भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा बोले- पार्टी दूर तक सोचकर निर्णय लेती है, भाजपा के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे

'भारी बहुमत से जीतेंगे दतिया चुनाव'

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। कल दतिया में भाजपा के कुछ लोगों ने भावावेश में इस्तीफे दिए हैं। लेकिन मुझे किसी के इस्तीफे नहीं मिले। संगठन ने तय किया है कि हम किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे। नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, दतिया का चुनाव हम उनके मार्गदर्शन में भारी बहुमत से जीतेंगे।

हेमंत खंडेलवाल, अध्यक्ष मप्र भाजपा

विवेक तन्खा बोले-भाजपा में मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा

दतिया में भारतीय जनता पार्टी के बीच मचे सियासी बवाल पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जबलपुर पहुंचने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि माई के दरबार में इस समय उफान और तूफान आया हुआ है।उन्होंने कहा कि अपने सीनियर लीडर की उपेक्षा पर अब भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर रहे हैं, ऐसा दृश्य मैंने आज तक कभी बीजेपी में नहीं देखा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा में अगर इसी गति से तूफान चल तो कांग्रेस का रास्ता सरल हो जाएगा। शनिवार को जबलपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, पर उनके लिए यह जरूर चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह गलती कांग्रेस के लिए 2028 में सत्ता परिवर्तन करवा सकती है।

ये भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान! टिकट नहीं मिलने और दतिया हिंसा पर तोड़ी चुप्पी, समर्थकों से की बड़ी अपील

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts