बेटा और बेटी को लेकर कुएं में कूदी मां, डूबने से तीनों की मौत, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

Follow on Google News
बेटा और बेटी को लेकर कुएं में कूदी मां, डूबने से तीनों की मौत, पति से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सालरा गांव में पति से झगड़े के चलते एक महिला ने सोमवार को अपने 9 माह के नवजात बेटे और 7 साल की मासूम बेटी के साथ कुएं में कूद गई। तीनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव कुएं से बाहर निकाला। इस हृदय विदारक घटना पूरे गांव में शौक का महौल है।

महिला ने घर से कुएं में बच्चों के साथ लगाई छलांग

सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि सालरा निवासी राजू देवी गाडरी (30) एवं उसके पति उदयलाल गाडरी के बीच पारिवारिक विवाद था। इसी के कारण सोमवार सुबह राजू देवी, अपनी 7 साल की बेटी राधिका एवं 9 माह के बेटे हिमांशु को लेकर घर से निकल गई। राजू देवी, अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने ही कुएं पर पहुंची और बेटे-बेटी सहित कुएं में छलांग लगा दी।

कुएं से निकाले तीनों शव

उधर, राजू देवी के घर से निकलने के बाद परिजन उसकी तलाश में निकले। तब इस घटना का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरी महिला एवं उसके बेटे-बेटी की तलाश शुरू की। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद कुएं में गिरी महिला और उसके बेटे-बेटी के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों के शव को मॉर्च्युरी में भिजवाया। जहां परिजनों की सहमति के बाद इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ये भी पढ़ें- Indore News : नाराज पत्नी को VIDEO कॉल कर युवक ने लगा ली फांसी, कई महीनों से मायके में रह रही थी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts