Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोहम्मद आमिर बने ब्रिटिश नागरिक :क्या IPL में मिलेगी एंट्री? जानें क्या कहते हैं नियम...

IPL नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को विदेशी खिलाड़ी कैटेगरी में मंजूरी मिलती है, तो वह ऑक्शन के लिए अपना नाम भेज सकता है। ऐसे में ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आमिर के लिए रास्ता खुल सकता है।
क्या IPL में मिलेगी एंट्री? जानें क्या कहते हैं नियम...

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है, यानी अब से वे पाकिस्तान के नागिरक नहीं कहलाएंगे। उनकी पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश की रहने वाली है, इसी आधार पर पूर्व क्रिकेटर को भी अब ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। अब सवाल ये भी उठने लगा है कि क्या आमिर अब आईपीएल में भी खेल सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी चीजें साफ नहीं हुई है।

दो बार ले चुके संन्यास

आमिर ने पहली बार 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद उन्होंने 2024 में वापसी की, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम से बाहर होने पर दूसरी बार रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। ऐसे में वे आगे खेलेंगे या नहीं इसे लेकर अब भी फैंस के मन में संशय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni : सीजन में पहली बार नजर आए धोनी, CSK के साथ फोटोशूट कराया, फैंस के चेहरों पर दिखी खुशी

पाकिस्तान के लिए आमिर का अंतर्राष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड

36 टेस्ट मैच
61 वनडे मैच
62 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले

आमिर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम का भी हिस्सा रहे। फाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने शुरुआती ओवरों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन के विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया था।

क्या IPL में ले सकते हैं एंट्री

2008 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं बने हैं। लेकिन पाकिस्तान में जन्मे अजहर महमूद ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद इंग्लैंड खिलाड़ी के तौर पर IPL खेल चुके हैं। उन्होंने 2012 से 2015 के बीच IPL में 23 मैच खेले थे। अब मोहम्मद आमिर की तुलना भी उनसे की जा रही है। हालांकि उस समय के और अब के नियमों की तुलना में काफी बदलाव आ चुके होंगे।

यह भी पढ़ें: NSG के रीजनल हब पहुंचे धोनी : मशीनगन चलाई, कमांडोज से पूछा- फीट लग रहा हूं ना...

क्या कहते हैं IPL के नियम?

IPL नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को विदेशी खिलाड़ी कैटेगरी में मंजूरी मिलती है, तो वह ऑक्शन के लिए अपना नाम भेज सकता है। ऐसे में ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आमिर के लिए रास्ता खुल सकता है। हालांकि सिर्फ ऑक्शन में नाम आना काफी नहीं होगा। किसी फ्रेंचाइजी को उन्हें खरीदना भी पड़ेगा।

ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या खुलेंगे रास्ते

  • असल पेच इंग्लैंड के घरेलू खिलाड़ी नियमों में है। वहां सिर्फ ब्रिटिश नागरिक होना काफी नहीं माना जाता।
  • काउंटी क्रिकेट के नियम कहते हैं कि खिलाड़ी ने पिछले 12 महीनों में किसी दूसरे फुल मेंबर देश के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला होना चाहिए।
  • यहीं आमिर का मामला उलझता दिख रहा है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में रावलपिंडी टीम के लिए घरेलू खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। ऐसे में सिर्फ UK पासपोर्ट मिलने से उन्हें तुरंत इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी का दर्जा मिलना मुश्किल माना जा रहा है।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts