Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘Mirzapur: The Movie’ को लेकर रवि किशन का बड़ा दावा, बोले- अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा!

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बब्बन यादव का किरदार निभा रहे रवि किशन ने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि ट्रेलर में सिर्फ शुरुआत दिखाई गई है। उन्होंने फिल्म के रिलीज पर बड़े एंटरटेनमेंट का वादा किया। जानें रवि किशन के बयान, फिल्म की कहानी और रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
‘Mirzapur: The Movie’ को लेकर रवि किशन का बड़ा दावा, बोले- अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा!
Mirzapur The Movie

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के फैंस लंबे समय से इसके फिल्मी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इसी बीच बब्बन यादव के किरदार में नजर आने वाले रवि किशन ने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है।

रवि किशन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों से खास वादा किया। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में अभी फिल्म की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। असली मजा फिल्म देखने के बाद मिलेगा। रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा- अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा! उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में दर्शकों के लिए काफी कुछ बाकी है और रिलीज के बाद इसका पागलपन एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलेगा।

‘बब्बन यादव’ नाम याद रखने को कहा

रवि किशन फिल्म में बब्बन यादव के किरदार में नजर आएंगे। अपने वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “नाम याद रखना- बब्बन यादव!” उनके इस अंदाज ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म के ट्रेलर में भी ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया, एक्शन और ड्रामा देखने को मिला है, जिसने इस फ्रेंचाइजी को खास पहचान दिलाई है।

पहली बार बड़े पर्दे पर आएगी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया

‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म है। यह लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी का पहला थिएट्रिकल वर्जन है। यानी अब तक ओटीटी पर दर्शकों को रोमांचित करने वाली इस कहानी के किरदार पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इसके थिएटर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। टीजर और ट्रेलर आने के बाद यह उत्साह और भी बढ़ गया है।

Entertainment

कौन बना रहा है फिल्म?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब रवि किशन के इस बड़े दावे के बाद फैंस की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं। देखना होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts