Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:नाबालिग को पाइप से बांधकर बेल्ट से पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने 16 वर्षीय किशोर को लोहे के पाइप से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नाबालिग को पाइप से बांधकर बेल्ट से पीटा, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने 16 वर्षीय किशोर को लोहे के पाइप से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

    रास्ते में रोककर सुनसान जगह ले गए

    घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर 12 मार्च की रात करीब 11 बजे एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके परिचित अस्सी उर्फ सोहेल, इकरार उर्फ बंदर और एक अन्य नाबालिग ने उसे रोक लिया। तीनों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसे जबरन जिन्नातों की मस्जिद के पास एक खाली टीन शेड में ले गए।

    पाइप से बांधकर बेल्ट से की पिटाई

    पीड़ित किशोर के अनुसार आरोपियों ने उसे लोहे के पाइप से बांध दिया और बेल्ट से लगातार पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान उसकी पीठ पर गहरे निशान पड़ गए। इसी बीच एक आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि बाकी दो युवक बेल्ट से मारते रहे। मारपीट करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद आरोपी उसे वापस सड़क पर छोड़ गए। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे फिर से पीटा जाएगा और वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

    वीडियो वायरल होने पर सामने आया मामला

    डर के कारण किशोर ने शुरुआत में यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब यह वीडियो मोहल्ले के लोगों ने देखा तो उन्होंने इसे किशोर के पिता को दिखाया। पिता ने घर जाकर बेटे से पूछताछ की। पहले तो वह डर के कारण कुछ नहीं बोला, लेकिन जब उसकी पीठ देखी गई तो बेल्ट के गहरे निशान दिखाई दिए। इसके बाद किशोर ने रोते हुए पूरी घटना पिता को बता दी।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा

    शिकायत मिलने के बाद किशोर के पिता उसे लेकर तुरंत मध्य प्रदेश पुलिस के बहोड़ापुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

    ये भी पढ़ें: एमपी में LPG किल्लत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

    मारपीट की वजह को लेकर अलग-अलग दावे

    इस मामले में जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ग्वालियर ने बताया कि नाबालिग को बांधकर मारपीट करने की घटना सामने आई थी। शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने अलग कहानी बताई है। उनका कहना है कि दो दिन पहले पीड़ित ने ही उनसे मारपीट की थी और उसका वीडियो वायरल कर दिया था जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं पीड़ित का कहना है कि उससे गांजा पीने के लिए पैसे मांगे गए थे और मना करने पर उसके साथ यह घटना की गई। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts