Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपी में LPG किल्लत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में घरेलू गैस की कमी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहडोल से लेकर जबलपुर तक गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घंटों इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर मिलने की उम्मीद में लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे कई लोग इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं।
गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    घरेलू गैस की कमी से मध्य प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर बढ़ती भीड़ और लगातार मिल रही शिकायतों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। लोग अब जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।

    गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

    शहडोल में घरेलू गैस की किल्लत साफ तौर पर दिखाई दे रही है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच जाते हैं। सिलेंडर लेने के लिए लगी कतारें कई जगहों पर सड़कों तक फैल गई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि-उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

    ये भी पढ़ें: CG News: स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, 8 से ज्यादा यात्री घायल

    इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

    कई उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, इंडक्शन से खाना बनाना पड़ रहा है, बुक होन के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है और घरों में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

    अंतरराष्ट्रीय हालात को माना जा रहा कारण

    बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक तनाव के चलते गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। कुछ लोग मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को भी सप्लाई प्रभावित होने की वजह बता रहे हैं। हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts