Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाबालिग को अनैतिक देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात तक चली कार्रवाई 

नाबालिग को अनैतिक देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात तक चली कार्रवाई 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के प्रयास का मामला उजागर किया है। यह कार्रवाई मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिलें और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

    क्या है मामला?

    सूत्रों के अनुसार, यह मामला गत रात करीब 12.50 बजे से 3.50 बजे के बीच गुना बायपास रोड मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में सामने आया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नाबालिग को अनैतिक देह व्यापार के उद्देश्य से खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल दबिश दी और मौके से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपियों में अंतर सिंह पुत्र रमेश भील निवासी ग्राम विशोनिया थाना सुठालिया, वीरम सिंह पुत्र नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम बैडाबेह थाना सुठालिया जिला राजगढ़, पप्पू पुत्र मंषाराम बंजारा निवासी ग्राम खैरखेड़ी थाना लटेरी जिला विदिशा, अभिषेक पुत्र रतनसिंह पंत निवासी ग्राम (पता दर्ज), आदिल खान निवासी बांसखेड़ी थाना कैंट जिला गुना और इदरिश खान निवासी राघोगढ़ जिला गुना शामिल हैं।

    बाइक और मोबाइल जब्त

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों का उद्देश्य पीड़िता को अवैध रूप से देह व्यापार में धकेलना था। इस दौरान जब्त की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन से कई अहम सुराग भी मिलने की संभावना है। मामले में पोक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

    पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज 

    थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों ने प्रकरण क्रमांक 153/23 धारा 98, 143 (4), 111 बीएनएस, 5/9 अनैतिक व्यापार अधिनियम 14 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस गिरोह के तार जिले से बाहर अन्य जगहों से भी जुड़े हुए हैं।

    (रिपोर्ट - राजकुमार रजक)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts