Gold Silver Price Today:सोना ₹1050 बढ़कर ₹1.56 लाख के पार, चांदी ₹487 फिसली; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹20 हजार सस्ता गोल्ड

आज सोने की कीमतों में ₹1050 का भारी उछाल देखा गया जिससे यह ₹1.56 लाख के पार पहुंच गया जबकि चांदी ₹487 फिसल गई। रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹20 हजार सस्ता है गोल्ड।
सोना ₹1050 बढ़कर ₹1.56 लाख के पार, चांदी ₹487 फिसली; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹20 हजार सस्ता गोल्ड
AI Generated Image

सोने की कीमतों में गुरुवार को फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,050 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए के पार पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 1 किलो चांदी 487 रुपए सस्ती होकर करीब 2.61 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई।

इस साल सोने ने निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.56 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 23 हजार रुपए महंगा हो चुका है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने के कारण सोने की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: बाजार में लौटेगा विदेशी निवेश! निवेशकों को लुभाने की तैयारी में सरकार, टैक्स नियमों में मिल सकती है बड़ी राहत

चांदी भी मजबूत, लेकिन रिकॉर्ड स्तर से नीचे

चांदी की कीमतों में आज भले ही हल्की गिरावट रही हो लेकिन पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें भी बड़ी तेजी देखने को मिली है। साल की शुरुआत में चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था जो अब बढ़कर 2.61 लाख रुपए तक पहुंच गया है। यानी 2026 में अब तक चांदी करीब 31 हजार रुपए महंगी हुई है। हालांकि चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें: उतार-चढ़ाव के बाद मार्केट में फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 14 अंक चढ़ा, निफ्टी 11 अंक चढ़कर 23416 पर बंद; मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर्स में खरीदारी

जनवरी में बने थे रिकॉर्ड स्तर

29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई थी। उस दिन 10 ग्राम सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए तक पहुंच गई थी जबकि चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। मौजूदा स्तर पर सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 20 हजार रुपए सस्ता कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे बनी हुई

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts