Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बाजार में लगी भीषण आग, छह दुकानें जलकर राख

सिंगरौली जिले के जियावन बाजार में रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आई छह दुकानें जल गईं। वहीं स्थानीय लोगों ने लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।
गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बाजार में लगी भीषण आग, छह दुकानें जलकर राख

सिंगरौली। जिले के जियावन बाजार में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह गुमटियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे के दौरान बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

चाय-नाश्ते की दुकान में फटा सिलेंडर

जानकारी के अनुसार बाजार स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक विस्फोट के साथ फट गया। धमाके के बाद दुकान में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में आसपास की गुमटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सामान निकालने का मौका नहीं मिला

आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट की तेज आवाज सुनकर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार

दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक छह गुमटियां और उनमें रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

नुकसान का आकलन कराया जा रहा है

 प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर विस्फोट सामने आया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

गायत्री मिश्रा, एसडीओपी, जियावन

ये भी पढ़ें: Pregnant Woman Yoga Viral Video : नौ महीने की प्रेग्नेंट महिला ने ऐसा किया योग, देखते रहे गए लोग!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts