PlayBreaking News

Assam Cabinet Expansion : असम में मंत्रिमंडल विस्तार कल, 12 नए मंत्री लेंगे शपथ

असम में मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होगा। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि मंत्रिमंडल में 12 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Follow on Google News
असम में मंत्रिमंडल विस्तार कल, 12 नए मंत्री लेंगे शपथ

गुवाहाटी। असम की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया है कि 5 जून 2026 को दोपहर 12:45 बजे नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुल 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे और सरकार की नई टीम का हिस्सा बनेंगे।

लगातार तीसरी जीत के बाद सरकार का बड़ा कदम 

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ गठबंधन ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर राज्य की राजनीति में नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें: TMC में सियासी भूचाल : बगावत से घिरीं ममता बनर्जी, अब बिधानगर की मेयर ने दिया इस्तीफा

ये विधायक बनेंगे नए कैबिनेट मंत्री

अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लाबरुआ, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, रनोज पेगु, सुसंता बोरगोहेन

पहले चरण में इन नेताओं ने संभाली थी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ पहले चरण में रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज थीं। माना जा रहा था कि सरकार जल्द ही खाली पदों को भरने के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण कर सकती है।

विभागों के फेरबदल की भी अटकलें

कैबिनेट विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद विभागों का संतुलन और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक : राहुल गांधी बोले-मप्र की बेटी आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं, टूटी व्यवस्था की देन है

मौजूदा मंत्रियों के पास हैं अहम विभाग 

वर्तमान मंत्रिमंडल में रामेश्वर तेली को परिवर्तन एवं विकास, श्रम कल्याण तथा चाय जनजाति एवं आदिवासी कल्याण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा पंचायत एवं ग्रामीण विकास, असम समझौता क्रियान्वयन, सीमा संरक्षण एवं विकास तथा आबकारी विभाग संभाल रहे हैं। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता चरण बोरो परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता अजंता नेओग के पास महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts