Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: मिलन स्वीट्स के ठिकानों पर IT ने किया सर्वे, इन शिकायतों पर जांच जारी!

भोपाल के MP नगर स्थित सबसे मशहूर मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट में बीते रविवार को आईटी विभाग द्वारा कर्रवाई की गई। सूत्रों के दावे से यह पता चला है कि यह कार्रवाई दुकान द्वारा सेल कम बताकर टैक्स चोरी से संबंधित है। अचानक ही रविवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची। जैसे ही टीम रेस्टोरेंट पर पहुंची वहां के पूरे माहौल में अफरा-तफरी मच गई।
 मिलन स्वीट्स के ठिकानों पर IT ने किया सर्वे, इन शिकायतों पर जांच जारी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के एमपी नगर स्थित सबसे मशहूर मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट में बीते रविवार को आईटी विभाग द्वारा कर्रवाई की गई। इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की है। दरअसल सूत्रों के दावे से यह पता चला है कि यह कार्रवाई दुकान द्वारा सेल कम बताकर टैक्स चोरी करने से जुड़ी हुई है। अचानक ही रविवार की सुबह जब इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची। पूरे रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने में लग गए, दुकान के आसपास भी लगातार लोगों की भीड़ जुटी रही। 

    आखिर क्यों आईटी कर रही छानबीन?

    सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ये सर्च कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है। पुलिस इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है, जिससे दुकान द्वारा की गई टैक्स चोरी को पकड़ा जा सके। आईटी विभाग की टीम रेस्टोरेंट में अभी भी मौजूद है। टैक्स चोरी को लेकर लगातार जांच चल रही है। आईटी विभाग की  टीम रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेस्टोरेंट से जुड़े सभी कागजी दस्तावेजों की जानकारी का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि रेस्टोरेंट द्वारा वाकई टैक्स के मामले में कितनी चोरी हुई है, इसका पता लगाया जा सके और संबंधित कर चोरी करने वाले आरोपी शख्स पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    साल 2024 में रेस्टोरेंट में लगी थी भयानक आग

    साल 2024 के जून महीने में भोपाल के मिलन रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई थी। मौके पर लगे आग पर काबू पाने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक दमकलों को बुलाया भी गया था। करीब तीन घंटे बाद रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग पर काबू पाया जा सका था, जिससे रेस्टोरेंट को बड़े नुकसान से गुजरना पड़ा। रेस्टोरेंट में बन रही मिठाई सहित अन्य खाने के सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि आग लगने की घटना के दौरान ही रेस्टोरेंट में ही दुकान से संबंधित सारे जरूरी कागजी दस्तावेज रखे थे, जो मौके पर ही जलकर राख हो गए।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts