Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य, Air India ने फिर शुरू की उड़ानें – यूरोप, अमेरिका और कनाडा के लिए सेवाएं जल्द बहाल

मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य, Air India ने फिर शुरू की उड़ानें – यूरोप, अमेरिका और कनाडा के लिए सेवाएं जल्द बहाल

मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। अमेरिका द्वारा सीजफायर की घोषणा के बाद, कई देशों ने अपने-अपने हवाई क्षेत्र दोबारा खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में एअर इंडिया ने भी अपनी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है।

तनाव के कारण हुई थीं उड़ानें रद्द

23 जून को जब ईरान ने कतर स्थित अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाया था, तो एहतियातन एयर इंडिया ने मध्य पूर्व से होकर जाने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही उत्तरी अमेरिका और यूरोप के पूर्वी हिस्सों के लिए भी उड़ान सेवाएं रोक दी गई थीं।

24 जून से यूरोप के लिए सेवाएं बहाल

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून से यूरोप के लिए उड़ानों की बहाली शुरू कर दी गई है। वहीं, 25 जून से मध्य पूर्व के लिए अधिकतर उड़ानें दोबारा शुरू हो जाएंगी। बयान में कहा गया है कि जैसे-जैसे हवाई क्षेत्र खुल रहे हैं, एयरलाइन अपनी सेवाएं सामान्य करने की दिशा में काम कर रही है।

जल्द शुरू होंगी अमेरिका और कनाडा के ईस्ट कोस्ट की उड़ानें

हालांकि अभी अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट के लिए उड़ान सेवाएं पूरी तरह से शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन एयर इंडिया ने संकेत दिए हैं कि ये उड़ानें भी जल्द ही बहाल की जाएंगी। यात्रियों को उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले

एयर इंडिया ने यह स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी रूट पर हवाई क्षेत्र को असुरक्षित पाया जाता है, तो उस मार्ग की उड़ान को रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल किया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा – हमारे यात्रियों, कर्मचारियों और विमानों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी यात्रियों को समय पर अपडेट दिया जाएगा और हम उनकी समझदारी की सराहना करते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts