अमेरिका : मिशिगन के चर्च में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; फायरिंग के बाद लगी आग, ट्रंप ने बताया ईसाइयों पर हमला

Follow on Google News
अमेरिका : मिशिगन के चर्च में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; फायरिंग के बाद लगी आग, ट्रंप ने बताया ईसाइयों पर हमला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिशिगन। अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटनाओं से दहल उठा है। रविवार को मिशिगन राज्य के ग्रैंड ब्लैंक शहर में स्थित एक चर्च में हुई फायरिंग ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिसकी वजह से चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    इससे एक दिन पहले शनिवार रात नॉर्थ कैरोलिना में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। दोनों घटनाओं ने अमेरिकी समाज में सुरक्षा और हथियारों के आसान इस्तेमाल को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Uploaded media

    मिशिगन में चर्च बना खूनी वारदात का शिकार

    रविवार सुबह करीब 10:30 बजे ग्रैंड ब्लैंक शहर के चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) में अचानक एक हमलावर वाहन से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में हमलावर ढेर हो गया। अधिकारियों के अनुसार हमलावर की उम्र लगभग 40 साल थी।

    Uploaded media

    किस इरादे से आया था हमलावर

    पुलिस जांच में यह सामने आया है कि संदिग्ध हमलावर सिर्फ फायरिंग ही नहीं बल्कि चर्च को आग लगाने की भी योजना बनाकर आया था। उसके पास एक्सीलरेंट (गैसोलीन उत्पाद) मिला है। वारदात के बाद चर्च में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

    अभी तक यह साफ नहीं है कि, आग हमलावर के लाए सामान से लगी या किसी और कारण से। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा दिया है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

    Twitter Post

    FBI और प्रशासन की प्रतिक्रिया

    घटना के बाद FBI चीफ काश पटेल ने कहा- “पूजा स्थल पर हमला कायराना कृत्य है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

    Twitter Post

    वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस गोलीबारी को सीधे-सीधे अमेरिकी ईसाई समुदाय पर हमला बताया और हिंसा को रोकने की अपील की।

    नॉर्थ कैरोलिना के रेस्टोरेंट में हमला

    शनिवार रात नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट शहर में स्थित "अमेरिकन फिश कंपनी" रेस्टोरेंट में भीषण गोलीबारी हुई। पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे एक नाव कैप फीयर नदी पर रेस्टोरेंट के पास आकर रुकी और उसमें बैठे हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। कुछ ही देर बाद यूएस कोस्ट गार्ड ने संदिग्ध को ओक आइलैंड पर हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान 40 वर्षीय निगेल मैक्स एज के रूप में हुई है, जिस पर हत्या के आरोप दर्ज किए गए हैं। 

    अमेरिका में बढ़ते हमलों पर सवाल

    मिशिगन और नॉर्थ कैरोलिना की ये दो घटनाएं एक बार फिर दर्शाती हैं कि अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की समस्या कितनी गंभीर है। पूजा स्थल और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस तरह के हमले सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चुनौती को उजागर करते हैं।

    सरकारी आंकड़े बताते हैं कि, अमेरिका में हर साल सैकड़ों लोग गन वायलेंस की वजह से अपनी जान गंवाते हैं। सवाल यह भी है कि हथियारों की आसान उपलब्धता इन घटनाओं को किस हद तक बढ़ावा दे रही है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts