PlayBreaking News

रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

सान्या मल्होत्रा और आदित्य रावल आगामी रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और भावनाओं का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। पुलकित निर्देशित फिल्म की शूटिंग अप्रैल में कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में होगी। आदित्य के लिए यह करियर का अहम पड़ाव है, जबकि सान्या नए अंदाज में दिखेंगी।
Follow on Google News
रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सान्या मलहोत्रा एक बार फिर दर्शकों के बीच नई फिल्म के साथ लौटने जा रही हैं। इस बार उनकी जोड़ी उभरते अभिनेता आदित्य रावल के साथ बनेगी। दोनों कलाकार आगामी रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रोमांस और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा, जिससे इसे लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

    ‘सुंदर पूनम’ को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा

    इस फिल्म का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘भक्षक’ और ’मालिक’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘सुंदर पूनम’ को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है। फिल्म की कहानी में भावनाओं के साथ-साथ रहस्य और रोमांच का मजबूत तड़का देखने को मिलेगा।

    आदित्य रावल के लिए भी यह प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम पड़ाव

    फिल्म में सान्या और आदित्य ऐसे किरदार निभा रहे हैं, जो उनके अब तक के निभाए गए रोल्स से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण बताए जा रहे हैं। खासकर सान्या, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, इस फिल्म में एक नए अंदाज में नजर आएंगी। वहीं आदित्य रावल के लिए भी यह प्रोजेक्ट उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: ‘मेरे साथ हुआ धोखा, सच नहीं बताया...’ विवादित गाना 'सरके चुनर तेरी' पर बवाल के बीच नोरा का फूटा गुस्सा

    शूटिंग इस साल अप्रैल के मध्य में शुरू होने की योजना

    ‘सुंदर पूनम’ की शूटिंग इस साल अप्रैल के मध्य में शुरू होने की योजना है। फिल्म को कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा। इन विविध लोकेशन्स के जरिए फिल्म को विजुअली भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी है। फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा ​​की कंपनी अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट कर रही है। सान्या इससे पहले इसी बैनर के साथ ‘शकुंतला देवी’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं आदित्य रावल के करियर की यह तीसरी फिल्म होगी, जिससे उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

    अनुरगा कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में भी दिखेंगी

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह डेविड धवन की आगामी फिल्म में अलग अंदाज में दिखेंगी, वहीं अनुरगा कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। दूसरी ओर आदित्य रावल, जिन्होंने ‘बमफाड़’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, इंडस्ट्री के उभरते प्रतिभाशाली कलाकारों में गिने जा रहे हैं और इस फिल्म से उनके करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts