Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mexico Bus Accident : उत्तरी मेक्सिको में बड़ा हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर से 19 की मौत

Mexico Bus Accident : उत्तरी मेक्सिको में बड़ा हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर से 19 की मौत
मेक्सिको सिटीउत्तरी मेक्सिको में माजातलान-कुलियाकन हाईवे पर एक डबल डेकर यात्री बस के एक ट्रेलर से टकरा जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। सिनालोआ राज्य की अटॉर्नी जनरल सारा ब्रूना क्विनोनेज एस्ट्राडा ने इस घटना की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार को तड़के घटित हुई।

शव की शिनाख्त कर पाना मुश्किल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में सिनालोआ राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के प्रमुख ने कहा- अभी भी हमारे पास यात्रा करने वाले लोगों की कुल संख्या नहीं है। हम बस कंपनी की सूची से इसकी तुलना करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई और शव इतने जल गए कि उन्हें पहचाना नहीं जा सका। इसलिए पीड़ितों की पहचान करने में समय लगेगा। बाद के एक बयान में सिनालोआ की सरकार ने कहा कि बस ग्वाडलाजारा और लॉस मोचिस के बीच यात्रा कर रही थी। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 5:15 बजे घटित हुई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बस के टकराने से ट्रेलर सड़क पर पलट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts