Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेरठ मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक हरकत : कैंसर पीड़िता की बेटी का बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

मेरठ मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक हरकत : कैंसर पीड़िता की बेटी का बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अमरोहा की रहने वाली एक युवती अपनी मां का कैंसर का इलाज कराने मेरठ आई थी। लेकिन यहां उसे ऐसा दर्द मिला, जिसकी उम्मीद उसने कभी नहीं की थी।

बाथरूम में चोरी-छिपे बनाया वीडियो

11 जून को युवती अपनी मां के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। मां को इमरजेंसी में दिखाने के बाद वार्ड नंबर 11 में भर्ती कर दिया गया। उसी वार्ड में मुजफ्फरनगर निवासी महताब की पत्नी भी भर्ती थी। युवती जब बाथरूम में नहा रही थी, तभी महताब ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया, बिना उसकी जानकारी के।

वीडियो भेजकर शुरू किया ब्लैकमेल

कुछ दिनों बाद इलाज के बाद युवती अपनी मां के साथ घर लौट गई। 28 जून को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, और व्हाट्सएप पर नहाते समय का वीडियो भेजा गया। वीडियो भेजने वाला महताब था। उसने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा।

मेडिकल कॉलेज लौटते ही फिर मिली धमकी

1 जुलाई को जब युवती अपनी मां का फॉलोअप कराने वापस मेडिकल कॉलेज आई, तो आरोपी ने फिर से वीडियो भेजा और धमकी दी। यह सुनकर युवती घबरा गई और अपने एक दोस्त और परिवार को पूरी बात बताई।

चालाकी से जुटाए सबूत, आरोपी गिरफ्तार

युवती ने नई सिम से आरोपी से बात की और वीडियो की मांग की। बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार मेडिकल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महताब को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल और उसमे मौजूद वीडियो जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस ने कहा – होगी सख्त कार्रवाई

मेरठ पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है और आरोपी महताब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवती को भरोसा दिलाया है कि वीडियो पूरी तरह से डिलीट करवाया जाएगा और आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts