Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेडिकैप्स स्कूल में मचा हड़कंप:पहली मंजिल से नीचे गिरी नौवीं की छात्रा,बोतल लेने रेलिंग पार कर रही थी

मेडिकैप्स स्कूल में पानी की बोतल लेने रेलिंग पार करते समय बिगड़ा छात्रा का संतुलन, हादसे के बाद अस्पताल में जांच और एक्स-रे कराया गया
मेडिकैप्स स्कूल में मचा हड़कंप:पहली मंजिल से नीचे गिरी नौवीं की छात्रा,बोतल लेने रेलिंग पार कर रही थी
Ai Generated

इंदौर /महू। राऊ क्षेत्र स्थित मेडिकैप्स स्कूल में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा नौवीं की एक छात्रा पहली मंजिल से नीचे गिर गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा की पानी की बोतल रेलिंग के दूसरी ओर चली गई थी। बोतल उठाने के लिए वह रेलिंग पार कर दूसरी तरफ जाने लगी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने छात्रा की जांच करने के साथ एहतियात के तौर पर पैर सहित अन्य हिस्सों के एक्स-रे भी करवाए। जांच में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई। उपचार और जांच के बाद छात्रा को घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: फेसबुक पर अंजीर-बादाम का विज्ञापन बना ठगी का जाल, कोड डालते ही 91 हजार ठगे,फर्जी स्क्रीनशॉट से फिर दिया झांसा

बोतल लेने के प्रयास में हुआ हादसा

स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर कोमल गर्ग के अनुसार, कक्षा नौवीं की छात्रा अनायास शेख दोपहर में अन्य विद्यार्थियों के साथ थी। इसी दौरान वह पहली मंजिल पर रेलिंग के पास खड़ी थी। छात्रा की पानी की बोतल अचानक रेलिंग के दूसरी ओर चली गई।बोतल उठाने के लिए छात्रा रेलिंग पार कर दूसरी ओर जाने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे जा गिरी।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में 33 लाख दीयों से जगमगाई शिप्रा, 25 हजार वॉलिंटियर्स ने एक साथ प्रज्ज्वलित किए दीप

हादसे के बाद बच्चों को कक्षाओं में भेजा

छात्रा के गिरने की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्रा को संभाला और उसे उपचार के लिए मिनेष अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही छात्रा के अभिभावकों को भी सूचना दी गई। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं में पहुंचा दिया, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ उपवास पर बैठे दंपति, 2018 की विज्ञापन नीति के बावजूद शहर में धड़ल्ले से लग रहे अवैध होर्डिंग

एहतियातन करवाया एक्स-रे, गंभीर चोट नहीं

अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा की पूरी जांच की। किसी गंभीर चोट की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों का एक्स-रे भी कराया गया। जांच रिपोर्ट में कोई गंभीर चोट नहीं मिली।प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के बाद छात्रा को अस्पताल से घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: सीहोर में 5001 दीपों से जगमगाया सीवन तट, ‘आशीर्वाद के दीये’ से गूंजा सेवा और विकसित भारत का संकल्प

पुलिस को नहीं मिली घटना की सूचना

मामले में किशनगंज पुलिस का कहना है कि स्कूल में छात्रा के पहली मंजिल से गिरने की घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा की हालत सामान्य है और जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts