Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट:MCX पर सोना ₹6600 टूटा, चांदी भी ₹19000 से ज्यादा फिसली

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
MCX पर सोना ₹6600 टूटा, चांदी भी ₹19000 से ज्यादा फिसली
AI Generated Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक दोनों की कीमतों में तेज दबाव बना रहा जिससे निवेशकों को झटका लगा।

    ग्लोबल मार्केट में भी दिखी कमजोरी

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट साफ नजर आई। कोमेक्स पर सोना करीब 3.07% यानी 145 डॉलर गिरकर 4629 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी करीब 6% यानी 4.50 डॉलर टूटकर 71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

    ये भी पढ़ें: केमिकल सेक्टर को बड़ा झटका या राहत? आयात शुल्क शून्य ,2 अप्रैल से 30 जून तक लागू

    MCX पर भारी गिरावट

    घरेलू वायदा बाजार MCX पर गिरावट और ज्यादा तेज रही। यहां सोना 6600 रुपए से ज्यादा टूटकर 1,48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में 19000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,28,522 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

    ये भी पढ़ें: मैसेजिंग ऐप्स पर बड़ा अपडेट: सिम बाइंडिंग नियमों की डेडलाइन बढ़ी, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम

    एक दिन पहले आई थी तेजी

    गौरतलब है कि इससे पहले बाजार में तेजी देखी गई थी लेकिन अगले ही दिन मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी मुख्य वजह रही है। इन कारणों से सोना-चांदी में अचानक दबाव बना।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts