PlayBreaking News

लखनऊ : लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत, 200 शिफ्ट, डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार

Follow on Google News
लखनऊ : लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत, 200 शिफ्ट, डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार
लखनऊ। लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में सोमवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां ICU, HDU और महिला मेडिसिन वार्ड स्थित हैं। इस हादसे में ICU में भर्ती 61 वर्षीय मरीज की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और डॉक्टरों व स्टाफ के मौके से भागने के आरोप लगे हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दे की आग सोमवार रात करीब 9:30 बजे के लगभग लगी है। आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। बिजली कटने से चारों ओर अंधेरा छा गया। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद मौके से ऑन ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ भाग गए। इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों को बचाने में मदद की। उन्होंने मरीजों को पीठ पर लादकर बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की टीम कांच तोड़कर अंदर दाखिल हुई। सीढ़ियों और क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद करीब 200 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। गंभीर रोगियों को सिविल और बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने के कारण ICU में भर्ती 61 साल के मरीज राजकुमार प्रजापति की मौत हो गई और एक 26 वर्षीय महिला कांति की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

डिप्टी सीएम बोले- मरीजों को तुरंत शिफ्ट किया

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया- ग्राउंड फ्लोर पर धुआं दिखा था। अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा। 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अफसरों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। ये भी पढ़ें- देवास मंदिर विवाद में नया मोड़, पुजारी ने बदला बयान, विधायक पुत्र को बताया निर्दोष, 7 पर केस दर्ज
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts