People's Update
Tuesday, March 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    कुलदीप दुल्हन वंशिका संग रोल्स रॉयल कार में होटल पहुंचे
    एक्ट्रेस सारा अली खान को शपथ पत्र के जरिए मिलेगी केदारनाथ में एंट्री
    नेपाल में शी जिनपिंग की लिखी बुक जलाई गई, चीन ने कार्रवाई की मांग की
    अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के
    लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा
    तमिलनाडु : नशे की लत बनी मौत की वजह, पिता ने गुस्से में बेटे की ली जान
    चार धाम यात्रा के दौरान मंदिरों में गैर सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विधानसभा घेराव; सचिन पायलट ने सरकार को घेरा
    इंदौर में 56 दुकान क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दुकानदारों में नाराजगी
    जबलपुर में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से संभाली स्थिति
    एमपी में सड़कों पर उतरे किसानों, मांगों को लेकर दिया धरना
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    चीफ मिनिस्टर का किस्सा : मुख्यमंत्री बनाया तो हुआ विरोध, जेल में रहकर भी जीत गए थे चुनाव

    मप्र के दूसरे मुख्यमंत्री भगवंतराव मंडलोई की सोमवार 15 दिसंबर को जयंती है। विधानसभा परिसर में उन्हें याद किया गया। मंडलोई दो बार मप्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने जेल में रहकर चुनाव जीता था। उनकी राजनीतिक जीवन में कई बाधाएं आईं, लेकिन वे अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे।
    Publish Date: 15 Dec 2025, 1:16 PM (IST)Updated On: 16 Dec 2025, 5:23 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नरेश भगोरिया, भोपाल। खंडवा के भगवंतराव मंडलोई को दो बार मप्र के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण वे कम समय के लिए ही इस पद पर रह सके। दरअसल, राष्ट्रीय राजनीति से मप्र आए नेता कैलाशनाथ काटजू की वजह से मंडलोई मुख्यमंत्री बने भी और हटना भी उन्हीं की वजह से पड़ा। 

      जब सीएम रहते चुनाव हार गए थे काटजू

      दिल्ली से मप्र भेजे गए डॉ. कैलाशनाथ काटजू पं. जवाहरलाल नेहरू की पसंद थे। 31 जनवरी 1957 को काटजू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त उन्हें भोपाल में बहुत कम लोग ही जानते थे। पांच साल बाद विधानसभा चुनाव हुआ तो काटजू रतलाम के जावरा सीट से चुनाव लड़े। इस चुनाव में कांग्रेस तो सत्ता में लौटी लेकिन काटजू चुनाव हार गए। उन्हें जनसंघ के लक्ष्मीनारायण पांडे ने हराया। जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार काटजू चुनाव हार गए तो पार्टी के सामने सीएम चुनने का संकट था। ऐसे में भगवंतराव मंडलोई को मुख्यमंत्री चुना गया।  12 मार्च 1962 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

      कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति

      काटजू की हार नेहरू पचा नहीं पा रहे थे और फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश होने लगी। काटजू के लिए नरसिंहगढ़ के राजा भानुप्रकाश सिंह ने अपनी सीट खाली की। भानुप्रकाश लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए चुने गए थे। तब उपचुनाव में डॉ. काटजू की जीत हुई और फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात चल पड़ी थी। हालांकि यह काटजू का दुर्भाग्य ही रहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के चलते मंडलोई ने 29 सितंबर 1963 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हाईकमान द्वारा उनकी जगह द्वारका प्रसाद मिश्र को मुख्यमंत्री बना दिया गया। हालांकि राष्ट्रीय राजनीति में कामराज प्लान के तहत मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों से इस्तीफा मांगकर संगठन में काम करने को भी कहा गया था।

      तख्तमल जैन ने नहीं माना नेता

      इससे पहले मप्र के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल के निधन पर भी भगवंतराव मंडलोई को मप्र का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था। 31 जनवरी 1956 को मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल के निधन के बाद मंडलोई ने 9 जनवरी 1957 से 30 जनवरी 1957 तक मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप नेतृत्व किया था। इनके मुख्यमंत्री बनने पर तख्तमल जैन ने काफी विरोध किया था। वे हमेशा मंडलोई का विरोध करते रहे। 21 दिन की कार्यवाहक सरकार चलाने के बाद कांग्रेस हाईकमान के आदेश पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह कैलाशनाथ काटजू को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

      जेल में रहकर जीते नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव

      भगवंतराव मंडलोइ एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे, जो मध्य प्रांत (सीपी) और बरार राज्य से भारतीय संविधान सभा के लिए चुने गए थे। उनका जन्म 15 दिसंबर 1892 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनके पिता का नाम पं.अन्नाभाऊ मंडलोई और उनकी माता का नाम नत्थूबाई मंडलोई था। उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा सागर, बीए की पढ़ाई जबलपुर और इलाहबाद से एलएलबी शिक्षा प्राप्त की। वे 1922 से 1925 तक नगर पालिका के सदस्य, फिर उपाध्यक्ष रहे। स्वतंत्रा आंदोलन में जेल में रहते हुए उन्होंने 1944 का नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव जीता।

      तीन बार विधायक और मंत्री रहे

      गांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने वकालत छोड़ दी, 1939 में व्यक्तिगत सत्याग्रह और 1942 में उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन में भाषण देते हुए घंटाघर चौक से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वे 1952, 1957, 1962 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में वह कांग्रेस के विधायक चुने गए। पहली बार विधायक चुनने के पश्चात वह मध्य प्रदेश की रविशंकर शुक्ल सरकार में मंत्री बनाए गए थे। 1970 में राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया। 3 नवंबर 1977 को उनका निधन हो गया।

      बेटे भी रहे राजनीति में

      भगवंतराव मंडलोई के बड़े बेटे रामकृष्ण राव मंडलोई जिला परिषद के अध्यक्ष रहे. उनके दूसरे बेटे लक्ष्मण राव मंडलोई पार्षद और एल्डरमैन बने। तीसरे बेटे रघुनाथ राव मंडलोई जनपद अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष और विधायक बने। उनके परिवार से नंदा मंडलोई 1985 से 1990 तक खंडवा से विधायक रहीं।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      mp news

      MP Politics

      Chief Minister MP

      Bhagwantrao Mandloi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा, यंग थिंकर्स फोरम का हुआ आयोजन

      ‘आनंदमठ’ पर परिचर्चा :वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष चर्चा, यंग थिंकर्स फोरम का हुआ आयोजन

      भोपाल में खान-पान की चीजें 30%, ग्वालियर में 10% तक हुईं महंगी

      कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत का असर...भोपाल में खान-पान की चीजें 30%, ग्वालियर में 10% तक हुईं महंगी

      मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को 9 दिन चढ़ाएं ये विशेष भोग

      चैत्र नवरात्रि 2026:मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को 9 दिन चढ़ाएं ये विशेष भोग

      दो राउंड गोलियां चली, सरताज सतिंदर का कल प्रोग्राम होना है

      पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग :दो राउंड गोलियां चली, सरताज सतिंदर का कल प्रोग्राम होना है

      विधायक संजय पाठक द्वारा जज से संपर्क करने की कोशिश का मामला डबल बेंच में पहुंचा, सुनवाई 26 को

      High Court News :विधायक संजय पाठक द्वारा जज से संपर्क करने की कोशिश का मामला डबल बेंच में पहुंचा, सुनवाई 26 को

      नींद भी नहीं हो रही पूरी, आज ही शुरू करें ये 5 काम मिलेगा आराम

      रात में आप भी बार- बार बदलते हैं करवटें ?नींद भी नहीं हो रही पूरी, आज ही शुरू करें ये 5 काम मिलेगा आराम

       शताब्दी वर्ष में बढ़ा दायरा, अब देश में चल रहीं 88949 शाखाएं

      RSS का विस्तार तेज : शताब्दी वर्ष में बढ़ा दायरा, अब देश में चल रहीं 88949 शाखाएं

      जानिए कब और किसके साथ लेंगी सात फेेरे?

      बाहुबली की 'देवसेना' जल्द बनेगी दुल्हनिया!जानिए कब और किसके साथ लेंगी सात फेेरे?

      जहां सूरज की किरणें बिखेरती हैं रंगों का जादू

      ईरान की पिंक मस्जिद:जहां सूरज की किरणें बिखेरती हैं रंगों का जादू

      अयोध्या राम मंदिर में 19 मार्च को होगा ‘श्रीराम यंत्र’ की  ऐतिहासिक स्थापना

      उत्तरप्रदेश :अयोध्या राम मंदिर में 19 मार्च को होगा ‘श्रीराम यंत्र’ की ऐतिहासिक स्थापना

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....