Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाहुबली की 'देवसेना' जल्द बनेगी दुल्हनिया!जानिए कब और किसके साथ लेंगी सात फेेरे?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बाद साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर चर्चा सामने आ रही है। साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शेट्टी की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
जानिए कब और किसके साथ लेंगी सात फेेरे?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बाद साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर चर्चा सामने आ रही है। साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शेट्टी की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। शादी की चर्चाएं तेज होने से मानो लग रहा है कि फैंस का ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: नहीं रहीं ‘इश्कबाज’ की दादी : एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

    दुल्हन बनेंगी बाहुबली' की 'देवसेना'

    एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 44 की उम्र में घर बसाने को तैयार हैं। उनकी शादी की खबरों के चलते फिर एक बार उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं। शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इससे पहले भी उनकी शादी और रोमांस लेकर काफी बातें हुई थीं और उनकी शादी की खबरें सामने आ रही थीं।

    कई बार एक्ट्रेस का नाम उनके को-एक्टर प्रभास के साथ भी जोड़ा गया था। इतना ही नहीं कई बार तो ये भी कहा गया कि दोनों अपने रिश्ते को जल्द ऑफिशियल कर सकते हैं। हालांकि खबरों की चर्चाएं तेज होने के बाद प्रभास और अनुष्का ने इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त मानते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मोनालिसा को सीरिया भेजने की साजिश!’ PFI कनेक्शन का आरोप, डायरेक्टर ने दी चेतावनी

    कौन है देवसेना का बिजनेसमैन पति?

    अगर आप भी सोच रहे है कि अनुष्का का होने वाला दूल्हा फिल्म इंडस्ट्री से है तो आप गलत है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके होने वाले पति एक फेमस बिजनेसमैन हैं, जो उनके फैमिली फ्रेंड भी हैं। हालांकि कपल ने भी अभी तक अपनी शादी या उससे जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन इतना जरूर है कि कपल की शादी की खबर सुनकर उनके चाहने वाले लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। 

    कई बाहुबलि फैन्स का टूटा सपना?

    कई नेटिजन्स उनकी शादी बाहुबली के एक्ट्रेस प्रभास के साथ भी इमेजिन कर रहे थे। फिल्मों की बात करें तो, अनुष्का और प्रभास को आखिरी बार 2025 में घाटी फिल्म में साथ देखा गया था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और यादगार फिल्म दी हैं, लेकिन असली पहचान दोनों को बाहुबली और देवसेना की भूमिका निभाकर मिली है।

    फिलहाल दोनों काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं और इसी बीच अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। अब देखना होगा कि अपनी शादी को लेकर अनुष्का शेट्टी क्या और कब जानकारी शेयर करतीं है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts