Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंडला में लोकायुक्त की कार्रवाई, जनजातीय विभाग के सहायक यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिल भुगतान के एवज में मांगी थी घूस

मंडला में लोकायुक्त की कार्रवाई, जनजातीय विभाग के सहायक यंत्री को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, बिल भुगतान के एवज में मांगी थी घूस
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मंडला। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दिया। जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला में तैनात सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार तिवारी की फर्म "बोरिंग बिल्डर्स" ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य संपन्न किया था। बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कुल 56,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि यह रिश्वत उन्होंने अपने पद का गलत उपयोग करते हुए मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त इकाई ने विशेष ट्रैप कार्रवाई शुरू की। आरोपी नरेन्द्र कुमार गुप्ता को 20,000 रुपए की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं स्वीकार किया कि यह राशि रिश्वत के तौर पर ली जा रही थी।

    यह कार्रवाई जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला के कार्यालय में की गई। जबलपुर लोकायुक्त इकाई के दल ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 20,000 रुपए की ट्रेप राशि जब्त कर ली।  

    आरोपी खिलाफ मामला दर्ज

    आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)B व 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच दल मामले की गहराई से छानबीन कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में लोकायुक्त जबलपुर का दल सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts