PlayBreaking News

Mamta Banerjee :बंगाल में नहीं बनी विपक्षी एकता! कांग्रेस और वाम दलों ने ममता को घेरा, जानें क्या कहा?

कांग्रेस प्रवक्ता सौम्य एच रॉय ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी अब उन्हीं अल्ट्रा-लेफ्ट समूहों का समर्थन मांग रही हैं, जिन पर 2013 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे थे।
Follow on Google News
बंगाल में नहीं बनी विपक्षी एकता! कांग्रेस और वाम दलों ने ममता को घेरा, जानें क्या कहा?
Image Credit : ANI

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता  बनर्जी की भाजपा विरोधी संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने की अपील को कांग्रेस और वाम दलों ने खारिज कर दिया है। विपक्षी दलों ने साफ कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई का मतलब तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ा होना नहीं है। इसके साथ ही ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, अलोकतांत्रिक रवैये और भाजपा को मजबूत करने जैसे आरोप लगाए गए।

कांग्रेस ने TMC पर लगाया BJP को मजबूत करने का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता सौम्य एच रॉय ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी अब उन्हीं अल्ट्रा-लेफ्ट समूहों का समर्थन मांग रही हैं, जिन पर 2013 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस लगातार कांग्रेस को कमजोर करने और बदनाम करने में लगी रही। रॉय का आरोप है कि बंगाल में भाजपा को राजनीतिक जमीन देने का काम खुद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब जब राजनीतिक परिस्थितियां बदल रही हैं, तब तृणमूल कांग्रेस विपक्षी एकता की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP News : चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट...PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज

CPM- भाजपा विरोध का मतलब TMC का समर्थन नहीं

वहीं मोहम्मद सलीम के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने भी ममता बनर्जी की अपील को पूरी तरह खारिज कर दिया। सीपीएम राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने तृणमूल कांग्रेस को भ्रष्ट और सांप्रदायिक करार देते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ संघर्ष का अर्थ यह नहीं कि लोग तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े हो जाएं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता दोनों दलों की राजनीति से परेशान है।

Featured News

CPI और अन्य वाम दलों ने भी किया विरोध

  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य सचिव स्वपन बंधोपाध्याय ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तानाशाही और अलोकतांत्रिक नेता के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
  • वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्किस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन  के नेता अभिजीत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस को दक्षिणपंथी और अधिनायकवादी पार्टी बताया।
  • इसके अलावा  SUCI कम्युनिस्ट के पोलित ब्यूरो सदस्य अमिताभ चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी अब राजनीतिक दबाव और हार के डर से विपक्षी एकता की अपील कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: J&K: जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी नहीं होगी? 'जिसके धर्म में इजाजत, वो पिए', शराबबंदी पर सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

ममता दीदी पूरी तरह कमजोर पड़ी : शुभेंदु अधिकारी 

इस बीच पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी की अपील को महत्वहीन बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अब ममता बनर्जी का पहले जैसा प्रभाव नहीं रह गया है और विपक्षी दल भी उनकी अपील को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बंगाल की राजनीति में इस बयानबाजी के बाद साफ हो गया है कि भाजपा विरोध के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों के बीच एकजुटता फिलहाल आसान नहीं दिख रही।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts