Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्यसभा चुनाव:एमपी में भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते, मिला जीत का सर्टिफिकेट

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे गए। भाजपा उम्मीदवारों की जीत के साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद भी नए मोड़ पर पहुंच गया है।
Follow on Google News
एमपी में भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीते, मिला जीत का सर्टिफिकेट

भोपाल। रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को रिटर्निंग ऑफिसर ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कांग्रेस की ओर से नामांकन विवाद को लेकर कानूनी लड़ाई जारी रही, लेकिन भाजपा ने तीनों सीटों पर सफलता हासिल कर ली। विजय प्रमाण पत्र लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

विधानसभा में मिला जीत का प्रमाण पत्र

राज्यसभा चुनाव में विजयी रहे भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे। यहां रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने तीनों नेताओं को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। 

सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था नामांकन विवाद

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की, जबकि चुनाव आयोग ने याचिका की प्रति नहीं मिलने की बात कही।

सुप्रीम कोर्ट में फैसले को दी चुनौती

मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट में रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को चुनौती देते हुए इसे गलत, पक्षपातपूर्ण और कानून के विरुद्ध बताया है। याचिका में अदालत से इस फैसले को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से चुनाव परिणाम पर रोक लगाने की भी मांग की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई 12 जून को होगी और फिलहाल परिणाम पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: एथेनॉल वाले पेट्रोल पर जीरो हुई एक्साइज ड्यूटी : क्या आपकी जेब पर पड़ेगा असर... क्या घटेंगे फ्यूल के दाम?

नामांकन खारिज होने पर उठे सवाल

वहीं, रिटर्निंग अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने याचिका का विरोध किया। बीजेपी की आपत्तियों के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में तेलंगाना में लंबित एक कानूनी मामले की जानकारी नहीं दी थी, हालांकि नटराजन ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts