PlayBreaking News

Malaika Arora Father Funeral : पति की मौत से टूटीं Joyce Polycarp, मलाइका का रो-रोकर बुरा हाल, नानी और मां का सहारा बने Arhaan

Follow on Google News
Malaika Arora Father Funeral : पति की मौत से टूटीं Joyce Polycarp, मलाइका का रो-रोकर बुरा हाल, नानी और मां का सहारा बने Arhaan
11 सितंबर को मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सातवें फ्लोर से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में हुआ। इस हादसे के बाद से मलाइका की मां जॉइस पॉलीकार्प (Joyce Polycarp) का रो-रो कर बुरा हाल है। जॉयस, अपनी बेटी मलाइका और बहन अमृता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्मशान घाट पहुंचीं। इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपनी नानी और अपनी मां को संभालते नजर आए। देखें VIDEO...

रोती हुई नानी को संभाला

जब अनिल मेहता ने सुसाइड किया तो उस समय उनकी पत्नी जॉयस घर पर ही मौजूद थीं। आज सुबह वो अंतिम संस्कार के लिए घर से बाहर निकली थीं। घर से श्मशान तक जॉयस लगातार रोती नजर आ रही थीं। इस हादसे से मलाइका अरोड़ा भी बहुत दुखी हैं। जब जॉयस घर से बाहर आईं तो अरहान खान उन्हें संभालते नजर आए। इस दौरान अरहान हर पल अपनी नानी के साथ मौजूद रहे और उन्हें सांत्वना देते दिखे।

खान परिवार भी हुआ शामिल

अरहान ने अपनी नानी के साथ-साथ मां मलाइका को भी संभाला। अनिल मेहता के सुसाइड के बाद से ही मलाइका अरोड़ा के दोस्त परिवार के साथ मौजूद हैं। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद भी खान परिवार ने अंतिम संस्कार में शिरकत की। मलाइका के एक्स पति अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ श्मशान पहुंचे। देखें VIDEO... अरबाज के अलावा सोहेल खान, सलीम खान, अर्पिता खान, अलवीरा, हेलेन, सलमा और निर्वाण खान ने भी मलाइका के परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में साथ में मौजूद नजर आए। इसके अलावा करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, फराह खान और अरशद वारसी के साथ कई सेलेब्स अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

जुलाई 2023 में अस्पताल में हुए थे भर्ती

जुलाई 2023 में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि, अनिल अरोड़ा को अस्पताल में किस वजह से भर्ती करना पड़ा इसकी वजह सामने नहीं आ सकी थी। मलाइका और उनके परिवार ने भी अनिल अरोड़ा की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। देखें VIDEO...

मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। वे मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकार्प से हुई थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे, जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का अलग हो गए थे। उस समय मलाइका 11 साल की थीं। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी। ये भी पढ़ें- Malaika Arora Father Death : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, बांद्रा स्थित घर से लगाई छलांग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts