राष्ट्रीय

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IPS-IAS अफसरों के तबादले; देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग में गुरुवार देर रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वहीं छह जिलों के डीएम बदले गए हैं।

इन जिलों के डीएम बदले गए

मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया और रायबरेली में डीएम बदले गए हैं।

  • दीपक मीणा (IAS 2011) मेरठ के नए DM बने
  • नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की नई DM बनी
  • जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS 2013) देवरिया के नए DM बने
  • संजीव रंजन (IAS 2013) सिद्धार्थनगर के नए DM बने
  • माला श्रीवास्तव (IAS 2009) रायबरेली की नई DM बनीं
  • मेरठ के नगर आयुक्त रहे मनीष बंसल (IAS 2014) को डीएम संभल के पद पर भेजा गया।

इन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा

  • जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं।
  • देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है।
  • जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं।

किस IPS को कहां मिली नई जिम्मेदारी ?

  • आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • सहारनुपर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया।
  • एसपी धवल जायसवाल को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
  • बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को मुरादाबाद के एसएसपी के तौर पर तैनाती दी गई है।
  • हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • राजेश सक्सेना को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है।
  • रामपुर के एसपी अंकित मित्तल को सेनानायक 8वीं बटालियन पीएसी बरेली भेजा गया है।
  • रामपुर का पुलिस अधीक्षक आईपीएस अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
  • संत कबीर नगर के एसपी कौस्तुभ को महाराजगंज का एसपी बनाया गया है।
  • गोरखपुर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को संतकबीर नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • प्रदीप गुप्ता को सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएएसी कानपुर नगर में नियुक्त किया है।

इन IPS अधिकारियों को होल्ड पर रखा

मुरादाबाद के एसएसपी रहे बबलू कुमार, अमरोहा की पुलिस अधीक्षक रहीं पूनम, कुशीनगर के एसपी रहे सचिंद्र पटेल को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रुलाएगी बिजली : केंद्र ने मानी कोयले की कमी की बात, इन राज्यों में हो सकता है पावर कट!

संबंधित खबरें...

Back to top button