Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नवरात्रि में गरबा के लिए अहमदाबाद तैयार! 14 हजार जवान, AI कैमरे और SHE टीम रहेंगी तैनात

अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। शहर में 14 हजार पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। हजारों सीसीटीवी कैमरों, एआई तकनीक और बॉडीवॉर्न कैमरों से निगरानी की जाएगी। महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए SHE टीम सक्रिय रहेगी, जबकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डालने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
नवरात्रि में गरबा के लिए अहमदाबाद तैयार! 14 हजार जवान, AI कैमरे और SHE टीम रहेंगी तैनात
अहमदाबाद में नवरात्रि के लिए कड़ी सुरक्षा

अहमदाबाद।  गुजरात में नवरात्रि का त्योहार शुरू होने से पहले शहर की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले नौ दिवसीय उत्सव में गरबा स्थलों से लेकर शहर की सड़कों तक पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक, करीब 14 हजार पुलिस और होमगार्ड जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए लगभग 500 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अलग-अलग टीमें काम करेंगी। शहर के प्रवेश मार्गों, गरबा मैदानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कैमरे लगाए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और नशे में वाहन चलाने वालों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

4,400 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

अहमदाबाद में गरबा कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए करीब 4,400 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा, पुलिस के जवान 1,600 बॉडीवॉर्न कैमरों के साथ तैनात रहेंगे। एआई तकनीक वाले कैमरों से भीड़ पर नजर रखने और लोगों की संख्या का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस शहर के प्रमुख रास्तों और गरबा स्थलों पर लगातार निगरानी रखेगी।

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी का संदेश, बोले- एक गलती पड़ सकती है भारी

14 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

पुलिस आयुक्त के अनुसार, करीब 500 वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में एसआरपीएफ की तीन कंपनियां भी शामिल रहेंगी। शहर में 84 बड़े व्यावसायिक गरबा आयोजनों और करीब 1,300 गली-मोहल्लों के कार्यक्रमों को अनुमति दी गई है। स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था के लिए मोहल्ला समितियों के साथ बैठकें भी की गई हैं।

SHE टीम रखेगी महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान

गरबा के दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ या बदसलूकी रोकने के लिए पुलिस की SHE टीम सक्रिय रहेगी। इसकी 49 टीमें पारंपरिक कपड़ों और पुलिस वर्दी में तैनात रहेंगी। इसका मकसद भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करना है। हर थाने में क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैयार रहेगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की नजर

महिलाओं की तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल करने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर रक्षिका टीम काम करेगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। नशे में पकड़े जाने वालों की जांच के लिए एसओजी, एलसीबी और क्राइम ब्रांच की टीमें ड्रग डिटेक्शन किट और ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल करेंगी।

वोटर लिस्ट से नाम हटाना अब आसान नहीं! फॉर्म-7 को लेकर चुनाव आयोग का नया नियम

पार्किंग और ट्रैफिक के लिए खास इंतजाम

गरबा स्थलों के आसपास जाम रोकने के लिए पुलिस ने लोगों से तय पार्किंग में ही वाहन खड़े करने की अपील की है। सड़कों पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए 20 क्रेनें तैनात रहेंगी। इसके साथ 60 पुलिस वाहन और रोजाना 600 मोबाइल गश्ती दल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts