MP News:मैहर में चलती संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर हालत में कटनी रेफर; हालत नाजुक

मैहर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक युवक दानापुर से बेंगलुरु जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस में दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा।
मैहर में चलती संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरा युवक, गंभीर हालत में कटनी रेफर; हालत नाजुक

मैहर। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार पांडे ने बताया कि घायल युवक की पहचान नीटू कुमार (18) निवासी भगवानपुरा गांव, बेगूसराय के रूप में हुई है। घायल युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें: Bhopal News : सांसद आलोक शर्मा बोले...सिंहस्थ 2028 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो संत हिरदाराम नगर स्टेशन का विकास

कटनी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रेफर करने की प्रक्रिया पूरी की गई। उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Breaking News

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में काफी भीड़ थी, जिसके चलते युवक दरवाजे के पास खड़ा होकर सफर कर रहा था। घटना के बाद कुछ यात्रियों ने चेन खींचने का प्रयास भी किया, जबकि रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर न करें। दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts