Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Breaking News

MP News:मिर्जापुर फेम एक्टर को डायरेक्टर ने मैहर में बनाया बंधक, रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

किरण राव की सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ से सुर्खियां बटोरने वाले बाल कलाकार सतेंद्र सोनी के साथ मध्य प्रदेश के मैहर में धोखाधड़ी और बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है। सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट कर फिल्म 'पेट पालकी' के प्रोड्यूसर पर धोखाधड़ी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं।
Follow on Google News
मिर्जापुर फेम एक्टर को डायरेक्टर ने मैहर में बनाया बंधक, रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

मैहर। अभिनेता का आरोप है कि उनसे लगातार 8 दिनों तक शूटिंग कराई गई, लेकिन जब उन्होंने अपने हक के पैसे मांगे, तो प्रोड्यूसर ने उन्हें सीधे शब्दों में धमकी दे डाली। वीडियो वायरल होते ही मैहर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कलाकारों को सुरक्षा मुहैया कराई।

8 दिनों तक कराई शूटिंग, पैसे मांगने पर दी धमकी

अभिनेता का आरोप है कि उनसे लगातार 8 दिनों तक शूटिंग कराई गई, लेकिन जब उन्होंने अपने हक के पैसे मांगे, तो प्रोड्यूसर ने उन्हें सीधे शब्दों में धमकी दे डाली। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होते ही मैहर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और कलाकारों को सुरक्षा मुहैया कराई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कलाकारों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मैहर पुलिस का किया धन्यवाद 

रविवार सुबह सतेंद्र ने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन से एक और वीडियो जारी कर सुरक्षित मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने मैहर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ रवाना किया गया है।

ये भी पढ़ें: कटनी में बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई का भावुक दृश्य देख नम हुईं आंखें

कलाकारों को पूरी हिफाजत से मुंबई रवाना किया गया

मामले को लेकर मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही कलाकार का वीडियो हमारे संज्ञान में आया, पुलिस टीम तुरंत उनके पास पहुंची। कलाकारों ने आगे काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें पूरी हिफाजत के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts