PlayBreaking News

मैहर में डिजिटल अरेस्ट कर ठगने की कोशिश नाकाम:ट्रांसपोर्टर ने समय रहते पुलिस को बताया

मध्य प्रदेश के मैहर में साइबर ठगों द्वारा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का एक बड़ी कोशिश असफल हो गया। मुंबई एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड) का फर्जी अधिकारी बनकर एक ट्रांसपोर्टर को डराने और पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही थी। पीड़ित की सूझबूझ और मैहर पुलिस की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई।
Follow on Google News
ट्रांसपोर्टर ने समय रहते पुलिस को बताया

मैहर। सतना निवासी ट्रांसपोर्टर ने घबराने के बजाय सीधे मैहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही ठग ने कॉल काट दिया, शुरुआती जांच में नंबर फर्जी पाया गया।

बांधवगढ़ जाते समय आया फर्जी कॉल

जानकारी के मुताबिक, सतना निवासी ट्रांसपोर्टर संतोष कुमार साहू (59) सोमवार सुबह परिवार सहित कार से बांधवगढ़ जा रहे थे। मैहर के पास उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बॉम्बे एटीएस का अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि उनका संबंध एक आतंकवादी ग्रुप से है और वे गाड़ी वहीं रोक दें।

ये भी पढ़ें: रीवा : इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते वक्त गहरे पानी में बहा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दूसरे नंबर पर बात करने का बनाया दबाव

ठग ने मामला रफा-दफा करने के लिए दूसरे नंबर पर बात करने का दबाव भी बनाया। घबराने के बजाय संतोष साहू ने धैर्य से काम लिया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी मैहर कोतवाली थाने की ओर मोड़ दी और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

Breaking News

पुलिस का आभास होते ही ठग ने काट दिया फोन

थाने पहुंचकर जैसे ही पुलिसकर्मियों ने संतोष का फोन हाथ में लिया और कॉल को चालू रखकर जांच शुरू की, ठग ने पुलिस की मौजूदगी भांपकर तुरंत फोन काट दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वह नंबर पूरी तरह फर्जी पाया गया है।

ये भी पढ़ें: पेड़ों से अवैध गोंद निकालने वालों पर हाईकोर्ट सख्त: 9 ठेकेदारों के परमिट रद्द, कार्रवाई जारी रखने के निर्देश

पुलिस ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

मैहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे डिजिटल अरेस्ट के फर्जी दावों से डरें नहीं। किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि सतर्कता और समय पर सूचना ही इस तरह की साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts