जबलपुर:महुआ जंगल का खजाना, साइटिका से लेकर त्वचा की बीमारियों में असरदार, औषधीय गुणों से भरपूर यह पेड़ कई बीमारियों में लाभकारी

जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के घने जंगलों में पाया जाने वाला महुआ का पेड़ सिर्फ एक वृक्ष नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीण इसे ‘धरती का वरदान’ मानते हैं। इसके फूल, बीज, छाल और पत्तियां न केवल भोजन का साधन हैं, बल्कि कई बीमारियों के इलाज में भी उपयोगी मानी जाती हैं।
Follow on Google News
महुआ जंगल का खजाना, साइटिका से लेकर त्वचा की बीमारियों में असरदार, औषधीय गुणों से भरपूर यह पेड़ कई बीमारियों में लाभकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संजय दुबे, जबलपुर

    महुआ एक ऐसा पेड़ है जो परंपरा, पोषण और औषधीय गुणों का संगम है। यह आदिवासी जीवन का अभिन्न हिस्सा होने के साथ-साथ प्राकृतिक इलाज का भी महत्वपूर्ण स्त्रोत है।

    परंपरा और आजीविका से जुड़ा महुआ

    महुआ के पेड़ से गिरने वाले फूलों को बीनना आदिवासी समाज की परंपरा का हिस्सा है। इन फूलों को सुखाकर उनसे कई प्रकार के पकवान, पेय और घरेलू उपयोग की चीजें बनाई जाती हैं। महुआ न केवल सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीणों की कमाई का एक प्रमुख जरिया है।

    /img/118/1774791296443

    औषधीय गुणों से भरपूर है महुआ 

    आयुर्वेदाचार्य डॉ. आरएस मिश्रा के अनुसार, महुआ का फूल औषधीय दृष्टि से बेहद प्रभावशाली है। यह साइटिका बीमारी में फायदेमंद माना जाता है और नसों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पेट संबंधी बीमारियों में भी राहत देता है। महुआ के फूल का लेप जोड़ों पर लगाने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इसका उपयोग बवासीर, बुखार और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में भी किया जाता है।

    ये भी पढ़ें: पत्नी बनी रही पहरेदार: गुना में पार्लर सिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, पति ने की हैवानियत, 3 आरोपी गिरफ्तार

    सावधानी से करें महुआ का सेवन 

    महुआ के फूल, फल, छाल और पत्तियों में कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती, पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभकारी होते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के साथ ही करना चाहिए। महुआ को गुणों को लेकर पूर्व प्राचार्य दीनानाथ तिवारी ने बताया कि- मैं महुआ फूल का बारह महीने प्रयोग करता हूं। मेरे लिए यह साइटिका की एकमात्र असरकारी औषधि है। इसी के साथ जबलपुर आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि- महुआ एक औषधीय पेड़ है, जो विभिन्न रोगों के निदान में उपयोगी है। लेकिन बिना चिकित्सक की सलाह के इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन नुकसानदायक हो सकता है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts