400वां टी20 मैच खेलकर धोनी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी

Follow on Google News
400वां टी20 मैच खेलकर धोनी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह मैच धोनी के करियर का 400वां टी20 मुकाबला था, और इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले वह दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले 24 खिलाड़ी ही यह मुकाम हासिल कर पाए है। मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। IPL 2025 चेन्नई और हैदराबाद दोनों टीमों के लिए अब तक निराशाजनक रहा है। दोनों टीमों ने छह-छह मैच गंवाए हैं और नौवें और दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बीच सत्र में धोनी ने संभाली कप्तानी

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते इस सीजन से बाहर हो गए थे, जिसके बाद धोनी को फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। धोनी ने IPL में पांच बार खिताब जीतकर खुद को लीग का सबसे सफल कप्तान साबित किया है। उन्होंने पिछले सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन टीम की जरूरत को देखते हुए इस सीजन दोबारा कमान संभाली।

400 टी20 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय बने धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 400 टी20 मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (456 मैच), दिनेश कार्तिक (412 मैच) और विराट कोहली (407 मैच) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं धोनी

धोनी ने कुछ वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। IPL के नियमों के मुताबिक, पांच साल या उससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को "अनकैप्ड" खिलाड़ी माना जाता है। इसी कारण CSK ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। हाल ही में धोनी ने संकेत भी दिए थे कि उनके अंदर अभी कुछ और साल क्रिकेट खेलने की ताकत बची हुई है। ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिका का बड़ा ऐलान, आतंकियों को पकड़ने में भारत को देगा साथ, कहा- यह इस्लामिक आतंकी हमला…!
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts