People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UAE के कई इलाकों में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन हमले
    असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा
    क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग, सऊदी करेगा मेज़बानी
    UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी, PM अल्बनीज बोले- कोई हताहत नहीं
    अमेरिकी दूतावास के पास धमाके, 3 ड्रोन हमलों से बगदाद में हड़कंप
    इजरायल में मिसाइल अटैक, तीसरी मंजिल पर मिसाइल गिरी, 2 की मौके पर मौत
    यूपी: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल
    हॉर्मुज पर ऑपरेशन से फ्रांस का इनकार, राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हम इस जंग का हिस्सा नहीं
    राष्ट्रीय

    कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए किया निष्कासित, गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा; कहा- सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता

    Publish Date: 4 Apr 2024, 10:18 AM (IST)Updated On: 4 Apr 2024, 11:07 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली/मुंबई। कांग्रेस ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए पार्टी छोड़ने का कारण भी बताया है। उन्होंने कहा कि मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। जब मैंने पार्टी ज्वाइन की थी तब की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर आ गया है।

    संजय निरुपम 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

    मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम को बुधवार (3 अप्रैल) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से संजय निरुपम पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। कांग्रेस आलाकमान के इस एक्शन से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें संजय को पार्टी से निकालने की बात कही गई थी। बुधवार को हुई कांग्रेस की बैठक में संजय को पार्टी से निष्कासित किए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, जिस पर खड़गे ने मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया कि उनका नाम (संजय निरुपम) स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था। वहीं पार्टी के फैसलों से नाराज निरुपम ने कहा है कि, पार्टी अपनी ऊर्जा और स्टेशनरी मुझ पर खर्च न करे। मैं जल्द बड़ा फैसला कर लूंगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1775726474474987659

    गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र को एक्स पर पोस्ट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र में उन्होंने लिखा है- 'भावुक हूं, मन व्यथित है। काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं। लेकिन, मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं, जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है, और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।'

    पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं : गौरव

    कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे लिखा,'मैं वित्त का प्रोफेसर हूं। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हासिल करने के बाद पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से देश की महान जनता के समक्ष रखा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी के स्टैंड से असहज महसूस कर रहा हूं। जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की कद्र होती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती।' https://twitter.com/GouravVallabh/status/1775717697399189704

    पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट टूट चुका है : गौरव

    कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे लिखा, पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है, जो नए भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है। जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और ना ही मजबूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही है। इससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है। बड़े नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी पाटना बेहद कठिन है, जो कि राजनैतिक रूप से जरूरी है। जब तक एक कार्यकर्ता अपने नेता को डायरेक्ट सुझाव नहीं दे सकता, तब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।' कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे लिखा, अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं परेशान हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं, और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं। यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का स्टैंड हमेशा देश के वेल्थ क्रिएटर्स को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है। आज हम उन आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (एलपीजी) नीतियों के खिलाफ हो गए हैं, जिसको देश में लागू कराने का पूरा श्रेय दुनिया ने हमें दिया है। देश में होने वाले हर विनिवेश पर पार्टी का नजरिया हमेशा नकारात्मक रहा। क्या हमारे देश में बिजनेस करके पैसा कमाना गलत है? जब मैंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, उस वक्त मेरा ध्येय सिर्फ यही था कि आर्थिक मामलों में अपनी योग्यता व क्षमता का देशहित में इस्तेमाल करूंगा। हम सत्ता में भले नहीं हैं, लेकिन अपने मैनीफेस्टो से लेकर अन्य जगहों पर देशहित में पार्टी की आर्थिक नीति-निर्धारण को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते थे। लेकिन, पार्टी स्तर पर यह प्रयास नहीं किया गया, जो मेरे जैसे आर्थिक मामलों के जानकार व्यक्ति के लिए किसी घुटन से कम नहीं है। पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से मैं आपसे मिले स्नेह के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

    दोनों बार विधानसभा चुनाव में मिली हार

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से मैदान में उतारा था। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था। लेकिन वे भाजपा के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। इसके अलावा कांग्रेस ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्हें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, तब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि, गौरव वल्लभ चार्टर्ड अकाउंटेंट और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रहे हैं। ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को झटका : BJP में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, बोले- मैं लोगों की भलाई के लिए जुड़ा; 2019 में हार गए थे लोकसभा चुनाव

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

     सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

    कंबल चोर की थाने में कंबल कुटाई - सोना चुराने के बाद क्यों किया कंबल चोरी- आखिरी क्या हुअ ऐसा ?

    कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

    असम :कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दिया, CM हिमंता बोले अभी उनसे संपर्क में नहीं है

    इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

    इंदौर में आग - 6 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट , हादसा

    चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

    Aaj Ka Rashifal 18 March:चैत्र अमावस्या का दिन, जाने 12 राशियों पर क्या होगा असर?

    हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

    Peoples Update Special :हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

    गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

    Bhopal AQI :गैस किल्लत से होटल-ढाबों में जलीं कोयला-लकड़ी भट्टियां, AQI सात दिन में 45 अंक बढ़ा

    बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

    सिलेंडर की कमी ने दी विवादों को हवा :बीते 5 दिन में पहुंची चार शिकायतें, पत्नी ने कहा चूल्हे पर नहीं बनाएगी खाना...

    रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

    LPG ने जज के साथ किया अन्याय!रिटायर्ड जज के घर 3 चोरों ने फुर्ती से उड़ाएं सिलेंडर, कटनी में स्कूल बना टारगेट, CCTV आया सामने

    कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

    MP News :कनाडा से गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को लाने एवं अंतिम संस्कार का खर्च वहन करेगी मप्र सरकार

    बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

    कोर्ट की दीवार गिरने से जज घायल हुए :बम भी फूटा, अदालत परिसरों की सुरक्षा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....