महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर!नदी में बहते दिखे हजारों LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बाद HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में पानी भर गया। जलभराव के कारण करीब 3 हजार गैस सिलेंडर नदी में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से सिलेंडरों से दूर रहने और तुरंत सूचना देने की अपील की है।
Follow on Google News
नदी में बहते दिखे हजारों LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बाढ़ में बहे LPG सिलेंडर, रायगढ़ में मचा हड़कंप।

रायगढ़। लगातार हो रही बारिश ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में पानी भरने के बाद बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार सिलेंडर पानी के तेज बहाव में पातालगंगा नदी तक पहुंच गए। घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। लोगों को नदी में मिले किसी भी सिलेंडर को छूने या उठाने से मना किया गया है।

बाढ़ के पानी में बहे हजारों गैस सिलेंडर

पनवेल तालुका के चावणे गांव स्थित HPCL के पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट परिसर में पानी भरने के बाद हजारों सिलेंडर बह गए। इनमें कुछ Cyclinder खाली बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ में गैस होने की संभावना जताई गई है। नदी में तैरते सिलेंडरों का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चिंता बढ़ गई है।

Twitter Post

प्लांट में पानी भरने से बिगड़े हालात

लगातार बारिश के कारण प्लांट परिसर में जलभराव हो गया था। पानी का दबाव बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में LPG Cyclinder अपने स्थान से हट गए और बहते हुए पातालगंगा नदी तक पहुंच गए। करीब 3 हजार सिलेंडरों के बहने की बात सामने आई है। घटना के बाद HPCL और जिला प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai FDA Raid: मुंबई के फेमस के रुस्तम पार्लर पर FDA की कार्रवाई! चूहे, मक्खियां और एक्सपायर्ड फ्लेवर मिले, लाइसेंस हुआ सस्पेंड

कलेक्टर ने लोगों को दी सख्त चेतावनी

रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि नदी या आसपास के इलाकों में बहकर आए किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन-सा सिलेंडर खाली है और किसमें गैस मौजूद है। ऐसे में सिलेंडर उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

सिलेंडर दिखे तो तुरंत प्रशासन को दें जानकारी

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर कहीं भी बहकर आया LPG सिलेंडर दिखाई दे तो उसके पास जाने की कोशिश न करें। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय अधिकारियों को दें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र में बढ़ी परेशानी

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाकों में जलभराव और नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें: IMD का अलर्ट: अगले 7 दिन भारी पड़ सकते हैं! देशभर में बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नदी के पानी में कई सिलेंडर बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts