महाकुंभ से भोपाल जा रहे श्रद्धालुओं की कार तेज रफ्तार ट्रक से टकराई, महिला समेत 4 की मौत

Follow on Google News
महाकुंभ से भोपाल जा रहे श्रद्धालुओं की कार तेज रफ्तार ट्रक से टकराई, महिला समेत 4 की मौत
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-सागर राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार के एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा जाने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रयागराज से भोपाल लौट रहे थे श्रद्धालु

पुलिस ने बताया कि हादसा बड़ा नाला के पास उस समय हुआ, जब प्रयागराज से भोपाल (मध्य प्रदेश) लौट रहे चार श्रद्धालुओं को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। उसने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के पीछे की वजह

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश नागर (35), अवधेश नागर (35), भूरा गुर्जर (35) और पूजा नागर (23) के रूप में हुई है। SP पलाश बंसल ने बताया कि हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। उन्होंने कहा कि चालक को संभवत: नींद आ गई जिससे कार ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts