शिवपुरी :ससुराल वालों की धमकियों से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, वीडियो ने खोले कई राज

शिवपुरी में युवक की आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो ने केस को नया मोड़ दे दिया। मृतक उत्कर्ष शिवहरे ने पत्नी और ससुराल पर मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस ने भोपाल से पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
Follow on Google News
ससुराल वालों की धमकियों से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, वीडियो ने खोले कई राज

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवक की आत्महत्या के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। 28 साल के उत्कर्ष शिवहरे ने जान देने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

जानकारी के अनुसार, फिजिकल थाना क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले उत्कर्ष शिवहरे ने 19 अप्रैल की शाम सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने पूरे मामले को बदल दिया है। इस वीडियो में उत्कर्ष ने साफ तौर पर अपनी पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र शिवहरे, साले ध्रुव और साली रियम शिवहरे पर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसे लगातार दबाव में रखा जा रहा था और पैसों के लिए परेशान किया जा रहा था।

लगातार पैसों की मांग कर रहे थे

मृतक के परिजनों का कहना है कि उत्कर्ष को शादी के बाद से ही परेशान किया जा रहा था। उससे बार-बार पैसों की मांग की जाती थी और उस पर आर्थिक दबाव बनाया जाता था। परिजनों के मुताबिक, उत्कर्ष से लाखों रुपए पहले ही लिए जा चुके थे और फिर भी दबाव कम नहीं हुआ। इसी वजह से वह मानसिक रूप से टूट गया था। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें: पवित्र शहरों में शराबबंदी का असर: सरकार की कमाई बढ़ी, मैहर-मंडला में ठेकों ने तोड़े रिकॉर्ड

शादी के कुछ ही महीनों बाद शुरू हो गए थे विवाद

बताया जा रहा है कि उत्कर्ष की शादी 2 फरवरी 2025 को भोपाल की रहने वाली रिया शिवहरे से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। होली के बाद रिया अपने मायके भोपाल चली गई और वहीं रहने लगी। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में दूरी बढ़ती गई। इसी दौरान उत्कर्ष को मानसिक तनाव और दबाव का सामना करना पड़ रहा था।

सल्फास खाकर उठाया कदम, इलाज के दौरान मौत

घटना वाले दिन उत्कर्ष ने अपने घर में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में बदरवास के पास ही उसकी मौत हो गई। 

भोपाल से 3 आरोपी गिरफ्तार

मामले में फिजिकल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र शिवहरे, साले ध्रुव और साली रियम शिवहरे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए पत्नी रिया, ससुर जितेंद्र और साले ध्रुव को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें शिवपुरी लाया गया।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी

इस मामले में एक अन्य आरोपी साली रियम शिवहरे, जो पुणे में रहती है, अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। 

Breaking News

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts