किसानों का बड़ा फैसला :दिल्ली कूच टाला, सरकार से मीटिंग के बाद दो मांगों पर बनी सहमति

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सुबह से भारी पुलिस बल तैनात था। किसानों के लौटने के बाद दोनों बॉर्डरों पर ट्रैफिक भी सामान्य हो गया। हालांकि किसान संगठनों ने साफ किया कि यह आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल रोका गया है।
Follow on Google News
दिल्ली कूच टाला, सरकार से मीटिंग के बाद दो मांगों पर बनी सहमति
दिल्ली कूच कर रहे किसान की सरकार के साथ 2 मांगों पर बनी सहमति

अंबाला/सोनीपत। अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील (FTA) के विरोध में मंगलवार को प्रस्तावित किसानों का दिल्ली कूच और किसान घाट महापंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई। पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों ने यह फैसला हरियाणा सरकार के साथ हुई बातचीत और हिरासत में लिए गए किसान नेताओं की रिहाई के बाद लिया।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सुबह से भारी पुलिस बल तैनात था। किसानों के लौटने के बाद दोनों बॉर्डरों पर ट्रैफिक भी सामान्य हो गया। हालांकि किसान संगठनों ने साफ किया कि यह आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल रोका गया है।

सरकार से बातचीत के बाद बनी सहमति

अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि सरकार ने गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ 8 से 10 दिनों के भीतर बातचीत कराने का भरोसा दिया है।

उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत कई हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि सरकार की ओर से बातचीत का आश्वासन मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Twitter Post

Breaking News

CJP- किसानों से जुड़े 3 जरूरी अपडेट्स

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा रही कड़ी

किसानों के दिल्ली कूच टलने के बावजूद हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से लगने वाले बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। CJP के संसद घेराव को देखते हुए कई जगह अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और जांच के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया। कुरुक्षेत्र में दिल्ली जा रही एक निजी बस को पुलिस ने रोककर करीब 30 किसानों को हिरासत में लिया। हिसार और बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर भी बैरिकेड लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत : चढ़ूनी हिरासत में, शंभू बॉर्डर सील; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन

छात्राओं के प्रदर्शन पर कार्रवाई, प्रिंसिपल सस्पेंड

महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी स्थित सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के विरोध में नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई। रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल शिफ्ट

इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसानों का दिल्ली कूच टल गया है, लेकिन आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। किसान संगठनों का कहना है कि यदि सरकार के साथ होने वाली बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो आगे की रणनीति जल्द घोषित की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts