Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी: युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम साजपानी में 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
युवक ने जहरीला पदार्थ खाया

सिवनी। इलाज के बाद भी युवक की हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर जबलपुर रवाना हुए, जहां पर उसका उपचार जारी है।

अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन

साजपानी निवासी राजेश तेकाम, पिता संत कुमार तेकाम, उम्र 22 वर्ष ने बुधवार को अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा: शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, आबकारी टीम ने की जांच; लैब भेजे गए सैंपल

परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे

युवक की हालत बिगड़ने के बाद परिजन बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक की स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसकी हालत पर नजर रखी।

हालत गंभीर, इलाज जारी 

घटना के पीछे युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किस प्रकार के पदार्थ का सेवन किया था और घटना के समय वह किन परिस्थितियों में था।

Breaking News

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है, वहीं युवक की गंभीर हालत के कारण परिजन भी चिंतित हैं।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts