Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मालनपुर में तैयार फ्रोजन आलू उत्पाद यूरोप-अरब देशों तक पहुंचे, 200 लोगों को मिला रोजगार

मालनपुर का औद्योगिक क्षेत्र अब सिर्फ देश के बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां तैयार हो रहे उत्पाद विदेशी बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। मालनपुर में न्यूरायन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की इकाई में तैयार यमवे ब्रांड के फ्रोजन आलू उत्पाद यूरोप और अरब देशों तक पहुंच रहे हैं।
मालनपुर में तैयार फ्रोजन आलू उत्पाद यूरोप-अरब देशों तक पहुंचे, 200 लोगों को मिला रोजगार
मालनपुर में तैयार फ्रोजन आलू उत्पाद यूरोप-अरब देशों तक पहुंचे

गोहद। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के सहयोग से स्थापित इस इकाई में पिछले 8 माह से उत्पादन जारी है। करीब 70 करोड़ रुपए के निवेश से खड़ी हुई इकाई ने विदेशी बाजार में दस्तक देने के साथ ही 200 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। यहां तैयार उत्पादों की देश की प्रमुख होटल श्रृंखलाओं को भी थोक आपूर्ति की जा रही है।

अत्याधुनिक मशीनों से तैयार हो रहे फ्रोजन उत्पाद

इकाई में संताना आलू से अत्याधुनिक मशीनों के जरिए फ्रेंच फ्राइस, आलू टिक्की, बर्गर पैटी, पोटेटो वेजेस और फ्लेक्स सहित विभिन्न फ्रोजन उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों की यूरोप और अरब देशों में आपूर्ति की जा रही है। उत्पादन के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाता है और इकाई को श्रम स्टार रेटिंग पोर्टल पर 5 स्टार रेटिंग भी प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: औलादें जमीन के लिए भिड़ीं तो 75 साल का पिता पहुंचा पुलिस पंचायत, पैर छूकर बेटों ने मांगी माफी

यूरोप और अरब देशों में हो रही आपूर्ति

मालनपुर में तैयार ‘यमवे’ ब्रांड के उत्पाद अब विदेशी बाजारों में भी पहुंच रहे हैं। कंपनी की ओर से यूरोप और अरब देशों में फ्रोजन आलू उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है, जबकि देश की प्रमुख होटल श्रृंखलाओं को भी उत्पाद थोक स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे मालनपुर की औद्योगिक गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का अवसर मिला है।

70 करोड़ के निवेश से खड़ी हुई इकाई

इस इकाई की स्थापना करीब 70 करोड़ रुपए के निवेश से हुई है। इसमें निवेश की 40 प्रतिशत राशि एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत हुई है। योजना के सहयोग से स्थापित इकाई में पिछले 8 माह से उत्पादन जारी है और उत्पादन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

Breaking News

200 से अधिक लोगों को मिला रोजगार

इकाई के संचालन से मालनपुर में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। यहां 200 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से काम मिला है, जबकि उत्पादों के निर्यात से स्थानीय औद्योगिक गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिल रही है। इकाई के एचआर और एडमिन हेड अनिल कुमार ने बताया कि मालनपुर इकाई की स्थापना में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।

पात्र इकाइयों को 40% तक सब्सिडी का प्रावधान

अनिल कुमार ने कहा कि मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों के सफल संचालन में भी योजना की भूमिका महत्वपूर्ण है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र एमएसएमई इकाइयों को संयंत्र, मशीनरी और भवन निर्माण में निवेश पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को अतिरिक्त 8 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। योजना की अधिक जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, विकास भवन, मालनपुर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

Asgar Khan
By Asgar Khan

मैं पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। 11 अगस्त 2014 से पीपुल्स समाचार, ग्वालि...Read More

Latest Posts