Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैगी बनाई, नहाने उतरे… और लौटे नहीं :रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो छात्र डैम में डूबे, अंधेरे की वजह से रेस्क्यू रुका

रतलाम में बाजना रोड स्थित श्रीराम डैम में पिकनिक मनाने गए दो 14 वर्षीय छात्र डूब गए। वे दोस्तों के साथ नहाने उतरे थे। गहराई का अंदाजा न होने से हादसा हुआ। शाम को रेस्क्यू रोका गया, अब मंगलवार सुबह दोबारा तलाश की जाएगी।
रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो छात्र डैम में डूबे, अंधेरे की वजह से रेस्क्यू रुका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रतलाम में सोमवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए दो स्कूली छात्र डैम में डूब गए। दोनों अपने 8 दोस्तों के साथ घूमने आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। शाम तक छात्रों की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

    यह हादसा बाजना रोड पर पलसोड़ी ग्राम पंचायत के श्रीराम डैम में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, डैम की गहराई करीब 50 फीट है।

    ये हैं लापता छात्र

    • धुरु (14), पिता आनंद राठौर, निवासी टाटानगर, रतलाम
    • जय उर्फ आशुतोष (14), पिता बसंती लाल मंडलोई, निवासी श्रीनगर, रतलाम

    दोस्तों ने एक छात्र को बचाया

    एसडीएम आर्ची हरित के अनुसार, रतलाम से 8 स्कूली छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने डैम पर पहुंचा था। सभी दोस्तों ने मिलकर पहले मैगी बनाई, फिर नहाने के लिए पानी में उतरे।

    • 5 छात्र नहाकर बाहर आ गए
    • 3 छात्र गहराई में चले गए
    • गहराई का अंदाजा नहीं होने से वे डूबने लगे

    बाकी दोस्तों ने एक छात्र को बाहर खींच लिया, लेकिन दो छात्र पानी में लापता हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

    ग्रुप में शामिल थे ये छात्र

    ग्रुप में धुरु और जय के अलावा शुभम धाकड़ (खेतलपुर), केशव जाट (सालाखेड़ी), अर्पित कटारा (डोंगरे नगर), लक्ष्य राठौर (मुखर्जी नगर), राघव शर्मा, युवराज शामिल थे।

    मां बोलीं- स्कूल पार्टी का कहकर निकला था बेटा

    लापता छात्र आशुतोष की मां रामकन्या बाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि बेटा 9वीं में पढ़ता है। उसने कहा था कि स्कूल में पार्टी है। यह नहीं बताया कि डैम पर जाएगा। मैंने फोन लगाया, लेकिन उसने उठाया नहीं। मुझे लगा कोचिंग गया होगा। करीब साढ़े चार बजे घर लौटी, तब हादसे की खबर मिली।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। परिजन और ग्रामीण मंगलवार सुबह रेस्क्यू शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts