Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान छात्राओं पर गिरा सीलिंग फैन

सिंगरौली के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में क्लास के दौरान अचानक सीलिंग फैन गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। दोनों को बैढ़न ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कॉलेज प्रबंधन ने अन्य पंखों और फिटिंग की जांच कराने की बात कही है।
सिंगरौली कॉलेज में बड़ा हादसा टला, क्लास के दौरान छात्राओं पर गिरा सीलिंग फैन

सिंगरौली। जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। बीए थर्ड ईयर की क्लास चल रही थी, तभी अचानक छत पर लगा सीलिंग फैन नीचे गिर गया। पंखे की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई।

सिर पर गिरी पंखे की मोटर, ब्लेड से भी लगी चोट

घायल छात्रा शबनम खातून के मुताबिक, पंखे की भारी मोटर सीधे उनके सिर पर गिरी। इस दौरान पंखे के ब्लेड से भी उन्हें चोट लगी। वहीं पास में बैठी सत्यवती शाह के सिर पर भी पंखे का ब्लेड लगने से घाव हो गया। हादसे के बाद कॉलेज प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार दोनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

Breaking News

पंखे की फिटिंग पर उठे सवाल

अचानक हुए इस हादसे के बाद कॉलेज परिसर में लगे दूसरे पंखों और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने परिसर में लगे अन्य पंखों और उनकी फिटिंग की जांच कराने की बात कही है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताई संभावित वजह

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि संभवतः पंखा लगाते समय उसकी फिटिंग ठीक से नहीं कसी गई थी। ढीली फिटिंग के कारण पंखा नीचे गिरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं के सिर में चोट आई है, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद अन्य पंखों और फिटिंग की भी जांच कराई जाएगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts