Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में घुसा अजगर, मरीजों और स्टाफ में मचा हड़कंप

सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में देर रात अजगर का बच्चा घुसने से हड़कंप मच गया। प्रसव कक्ष में सांप दिखने के बाद मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सफाई कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बाहर निकाला। घटना के बाद अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में घुसा अजगर, मरीजों और स्टाफ में मचा हड़कंप

सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अजगर का बच्चा अंदर घुस आया। प्रसूताओं के सामान्य प्रसव कक्ष में सांप दिखाई देने से नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रात 1 बजे सामने आई घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे की है। लेबर रूम में मौजूद एक परिजन ने लेबर टेबलों के बीच किसी जीव को रेंगते हुए देखा। जब पास जाकर देखा गया तो वह अजगर का बच्चा निकला। इसके बाद तत्काल अस्पताल स्टाफ को सूचना दी गई।

मरीजों और परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

अजगर दिखने की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाई। सभी प्रसूताओं और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

Satna

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

घटना की जानकारी सफाई सुपरवाइजर को दी गई। इसके बाद पहुंचे सफाई कर्मचारी ने काफी प्रयास के बाद अजगर के बच्चे को पकड़ लिया और उसे अस्पताल परिसर से बाहर सुरक्षित छोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

खिड़की के पास झाड़ियां और कचरा होने की आशंका

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, लेबर रूम से जुड़े वॉशरूम की खिड़की के बाहर झाड़ियां और कचरा जमा है। आशंका जताई जा रही है कि अजगर का बच्चा इसी रास्ते से वार्ड के अंदर पहुंचा होगा।

अस्पताल की साफ-सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल के आसपास नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts