Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में 4 मंजिला मकान में भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे 2 बच्चों का रेस्क्यू

सतना के कामता टोला में शुक्रवार दोपहर चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग के दौरान दो बच्चे तीसरी मंजिल पर फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड ने लिफ्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
सतना में 4 मंजिला मकान में भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे 2 बच्चों का रेस्क्यू

सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कामता टोला इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक चार मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। इस दौरान दो बच्चे तीसरी मंजिल पर फंस गए।

लिफ्टर की मदद से बच्चों को सुरक्षित निकाला

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायरकर्मियों ने लिफ्टर की मदद से तीसरी मंजिल तक पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मकान में मौजूद अन्य परिजन पहले ही बाहर निकल चुके थे।

सिलेंडर बाहर निकाला, आसपास के मकान कराए खाली

आग के दौरान मकान से एक गैस सिलेंडर भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग के कारण मकान की दीवार में दरार आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को हटाया और पास के मकानों को भी खाली कराया। एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया मौके पर लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील करते रहे।

X Post

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

रेस्क्यू के बाद फंसे लोगों को तहसीलदार की गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक परीक्षण कराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। नगर निगम की करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मौके पर निगमायुक्त, महापौर, सीएसपी समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच फायर ब्रिगेड, एमपीईबी और पुलिस की टीम कर रही है। फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोगों के प्रयास से स्थिति नियंत्रण में है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts