भोपालमध्य प्रदेश

MP Panchayat Election Result: गांव में किसकी बनेगी सरकार? आज जारी होंगे पंचायत चुनाव के परिणाम; 62% हुआ था मतदान

मध्य प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार और शुक्रवार को जीत-हार का फैसला होगा। ग्राम पंचायतों के बाद सबसे ज्यादा जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम मायने रखते हैं। अभी तक जनपद बोर्ड के लिए 92 रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें 71 में भाजपा और 20 पर कांग्रेस लीड कर रही है। वहीं, एक पर अन्य ने बाजी मारी है।

62 फीसदी हुआ था मतदान, महिलाएं रहीं पुरुषों से आगे

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 8 जुलाई को खत्म हुए। तीसरे और अंतिम चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ। ग्रामीण इलाकों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं मतदान में आगे रहीं। 65 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया जबकि पुरुषों का प्रतिशत सिर्फ 60 फीसदी रहा।

इतने पंच, सरपंच, पंचायत सदस्यों के लिए हुआ चुनाव

मध्य प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3 लाख 63 हजार 353 पंच, 22 हजार 924 सरपंच, 6 हजार 771 जनपद पंचायत सदस्य और 875 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव हुए थे। इसमें से 175 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- जबलपुर में जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना शुरू, दोपहर तक साफ हो सकती है तस्वीर

एमपी पंचायत चुनाव में दो दिन होगी परिणामों की घोषणा

प्रदेश में 3 चरण में निपटे पंचायत चुनाव के लिए टैबुलाइजेशन (सारणीकरण) और रिजल्ट की घोषणा आज और कल होगी। 25 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को वोटिंग के बाद काउंटिंग हो चुकी है। गुरुवार को विकाखंड मुख्यालय में पंच, सरपंच और जनपद सदस्य की जीत-हार की घोषणा जाएगी। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

निकाय चुनाव की काउंटिंग 17 और 20 को

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना 17 जुलाई को होगी। वहीं दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 18 जुलाई की जगह 20 जुलाई को होगी। क्योंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए मतगणना की तारीख में परिवर्तन किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Elections 2022 : निकाय चुनाव की मतगणना 18 की जगह 20 जुलाई को होगी, राष्ट्रपति चुनाव के चलते लिया फैसला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button