Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Nagar Nigam Elections 2022 : निकाय चुनाव की मतगणना 18 की जगह 20 जुलाई को होगी, राष्ट्रपति चुनाव के चलते लिया फैसला

MP Nagar Nigam Elections 2022 : निकाय चुनाव की मतगणना 18 की जगह 20 जुलाई को होगी, राष्ट्रपति चुनाव के चलते लिया फैसला
भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान कारण नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख आगे बढ़ाई गई। दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 18 जुलाई की जगह 20 जुलाई को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इसी दिन राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इसमें सभी विधायकों का मौजूद रहना जरूरी है। क्योंकि वोटर वही हैं। वे चाहेंगे कि काउंटिंग के समय स्थानीय विधायक वहां उपस्थित रहें। इस संबंध में सभी दलों ने मांग भी की थी। इसके बाद ये निर्णय लिया गया है।

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद का चुनाव है

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से यह मांग की गई है कि सभी विधायक इसमें हिस्सा लेंगे। यदि इसी दिन नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना होती है तो वे उसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए मतगणना की तारीख में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आयुक्त ने कहा कि 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा होने के कारण मतदान की भी तारीख बदलने के संबंध में ज्ञापन बीजेपी की ओर से मिला है। लेकिन हम एक दल के अनुरोध पर इलेक्शन की तारीख नहीं टाल सकते। https://twitter.com/psamachar1/status/1545389681986064384?t=lp5SNF-8J_oavISb48qQ9Q&s=08 ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav 2022 : नशे में पीठासीन अधिकारी ने मतदान दल से की गाली गलौज, कलेक्टर ने किया निलंबित ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav 2022 : भिंड, सतना में फर्जी मतदान को लेकर बवाल, रीवा में 3 चुनाव कर्मचारी सस्पेंड मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts