जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur Panchayat Election Results : वार्ड-11 से कांग्रेस के राम कुमार तो बरगी वार्ड-3 से दयावती जीतीं

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज पंच-सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना के साथ नतीजे आना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र क्रमांक-11 से कांग्रेस समर्थित राम कुमार सैयाम लगभग 10 हजार वोट से जीते हैं, इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-8 से कांग्रेस की ऐकता ठाकुर 1300 वोट से जीत गई हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-7 से भाजपा के संतोष बरकड़े के 1100 वोट से जीतने की खबर है, जिसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

परिणाम के बाद दिए गए प्रमाण पत्र

जिले की 7 जनपदों में सदस्यों के परिणाम आ चुके हैं। अधिकारियों द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरित दिए गए। प्रमाण पत्र पाकर प्रत्याशी खुश हैं और अब वह अपने क्षेत्र में विकास का दावा भी कर रहे हैं। बता दें कि जबलपुर में दो चरणों में चुनाव हुए थे। जिसमें पहले चरण में सिहोरा, पनागर कुंडम और जबलपुर बरगी वही दूसरे चरण में कटंगी, मझौली और पाटन में चुनाव हुए थे। वही जबलपुर जनपद की मतगणना मॉडल हाई स्कूल में चल रही है। जहां प्रत्याशी अपने समर्थक के साथ पहुंचे हैं। साथ ही विजेता प्रत्याशी के चेहरे खिल उठे हैं।

ये भी पढ़ें : पंचयत चुनाव में लापरवाही बरतने पर इतने कर्मचारियों पर गिरी गाज…

विजयी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे उनके पति

जबलपुर बरगी जनपद में एक मजेदार वाक्या सामने आया। यहां क्षेत्र क्रमांक 3 से जीतनी वाली दयावती किशोर यादव का प्रमाण पत्र लेने उनके पति रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंच गए। रिटर्निंग अधिकारी ने पहले तो उनसे जीती हुई प्रत्याशी के ना आने की वजह पूछी तो उनके पति ने बताया कि उनके घर में मेहमान आए हुए हैं। इसके बाद उनका आधार कार्ड देखकर उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button